Homeदेश-समाजओवैसी के शपथ लेने के दौरान संसद में लगे 'जय श्रीराम' और 'वंदे मातरम'...

ओवैसी के शपथ लेने के दौरान संसद में लगे ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे

इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के संगरूर से जहाँ आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए, वहीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी शपथ लेने के बाद 'भारत माता की जय' कहा।

संसद सत्र के दूसरे दिन (जून 18, 2019) ऑल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद पद के लिए शपथ ली। खबरों के अनुसार मंगलवार को ओवैसी संसद में जैसे ही शपथ लेने के लिए उठे, वहाँ बैठे कुछ भाजपा नेताओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा नेताओं को ‘जय श्रीराम’ बोलता देख ओवैसी ने उन्हें हाथों से इशारा कर ‘लगाओ-लगाओ’ कहा और शपथ लेने के बाद ओवैसी ने खुद ‘जय भीम’ और ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए।

शपथ के दौरान हुई इस नारेबाजी पर ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि भाजपा को उन्हें देखकर राम की याद आई। उम्मीद है भाजपा वालों को संविधान और मुजफ्फरपुर में बच्चों की होती मौत भी याद रहेगी।

गौरतलब है इस बार शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ सांसद अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के संगरूर से जहाँ आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए, वहीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी शपथ लेने के बाद ‘भारत माता की जय’ कहा। कॉन्ग्रेस सांसद सुरेश ने हिंदी में शपथ लेकर जहाँ सबको चौंका दिया वहीं डॉ. हर्षवर्धन ने संस्कृत में शपथ ली। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस दौरान अंग्रेजी में शपथ ली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -