Homeदेश-समाजडिवाइडर से टकराई PM मोदी के भाई की कार, परिवार के साथ जा रहे...

डिवाइडर से टकराई PM मोदी के भाई की कार, परिवार के साथ जा रहे थे मैसूर

हादसे के वक्त प्रह्लाद मोदी परिवार के साथ बांदीपुर से मैसूर जा रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का कर्नाटक में एक्सीडेंट हो गया। कार में कुल 5 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आने की खबर है। इन्हें जेजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्रह्लाद मोदी परिवार के साथ बांदीपुर से मैसूर जा रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

कार में प्रह्लाद मोदी, उनका बेटा, बहू, एक बच्चा और ड्राइवर सवार थे। मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -