Homeदेश-समाजफारुक अहमद के गैंग ने ₹3 करोड़ का चुराया सोना, लेकिन ₹30 का पावभाजी...

फारुक अहमद के गैंग ने ₹3 करोड़ का चुराया सोना, लेकिन ₹30 का पावभाजी खाना पड़ा महँगा: ऑनलाइन पेमेंट से कर्नाटक पुलिस ने खोज निकाला, 3 गिरफ्तार-2 फरार

लूट के मास्टरमाइंड फारुक ने डिजिटल वॉलेट के जरिए पावभाजी का पेमेंट किया था। इससे ही आरोपितों को गिरफ्तार करने में मदद मिली। पुलिस ने आरोपितों की खोज के लिए पाँच टीमें बनाई थी। सीसीटीवी की सहायता से पुलिस उस जगह पहुँची, जहाँ चोरी करने से पहले वे मिले थे।

कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने 3 करोड़ रुपए के सोने की लूट का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 30 रुपए की पावभाजी के ऑनलाइन पेमेंट से मामले की तह तक पहुँची।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को चार नकाबपोश चोरों ने मारथुला मलिक की सोने की दुकान में चोरी की थी। चोरों ने उनके हाथ-पैर बाँध दिए थे और फिर लॉकर खोलकर 3 किलो सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस लूट के मास्टरमाइंड फारुक ने डिजिटल वॉलेट के जरिए पावभाजी का पेमेंट किया था। इससे ही आरोपितों को गिरफ्तार करने में मदद मिली। पुलिस ने आरोपितों की खोज के लिए पाँच टीमें बनाई थी। सीसीटीवी की सहायता से पुलिस उस जगह पहुँची, जहाँ चोरी करने से पहले वे मिले थे।

चोरी करने से पहले फारूक ने 30 रुपये की पाव भाजी खरीदी थी। यहाँ उसने फोन पे से भुगतान किया था। वह दूर से ही साथियों की चोरी पर नजर रख रहा था। चोरी के बाद सभी फारूक के साथ भाग गए। सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस ने पावभाजी वाले के पास जाकर पेमेंट चेक की। जहाँ उन्हें फारुक का नंबर मिल गया।

हालाँकि सभी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपितों के गाँव पहुँची। पुलिस ने बताया कि आरोपित सोने के गहनों को पिघलाकर बेचने की कोशिश कर रहे थे। वे कुछ सोना बेच कर गाँव पहुँचे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर एस डी शरणप्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपितों के पास से 2.865 किलो सोना और 4.80 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान फारूक अहमद मलिक, अयोध्या प्रसाद चौहान और सोहेल शेख उर्फ बादशाह के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य आरोपित अरबाज और साजिद की तलाश की जा रही है।

मुख्य आरोपित फारूक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दादपुर का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों से कलबुर्गी में रहकर वह सुनार का काम कर रहा था। कर्नाटक आने से पहले वह दुबई में एक ज्वेलरी के शोरूम में काम करता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -