Homeदेश-समाजकश्मीर में आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारी, अमरनाथ यात्रा के कारण कड़ी...

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारी, अमरनाथ यात्रा के कारण कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था: तलाशी अभियान शुरू

टांग में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को अचानक से गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब अमरनाथ यात्रा के कारण पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ये घटना रविवार (3 जुलाई, 2022) को देर शाम बिजबेहांड़ा में हुई। टांग में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर सघन तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया। अभी तक हमलावर आतंकियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है और न ही किसी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। गोली लगने के बाद कॉन्स्टेबल फिरदौस अहमद सड़क पर ही गिर गए थे, जिसके बाद आतंकी उन्हें मरा हुआ समझ कर वहाँ से फरार हो गए।

दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा में शाम साढ़े 7 बजे हुई इस वारदात के बाद घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि आतंकी ज्यादा दूर नहीं भागे होंगे, ऐसे में उन्हें पकड़ा जा सकता है। आज ही कश्मीर के रियासी जिले से ग्रामीणों ने लश्कर के दो खूँखार आतंकियों को पकड़ कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। उनमें से एक मोस्ट वॉन्टेड था। उनके पास से हथियार और बम भी मिले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -