Homeदेश-समाजमानसी से आलिया बनी गर्भवती सौतन को बेगम शबाना ने बीच सड़क मारी गोली,...

मानसी से आलिया बनी गर्भवती सौतन को बेगम शबाना ने बीच सड़क मारी गोली, शौहर जफर ने लाकर दी थी पिस्टल

मानसी उर्फ़ आलिया अपनी भतीजी मुस्कान के साथ दवा लेकर लौट रही थी, तभी शबाना ने उसका रास्ता रोक लिया। शबाना ने सबसे पहले गोली से फायर मुस्कान पर किया, लेकिन उस समय वह चूक गई। बाद में जब आलिया अपनी भतीजी को बचाने आगे बढ़ी तो शबाना ने उसपर 4 गोलियाँ दाग दी।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक शबाना नाम की महिला ने सोमवार को अपनी गर्भवती सौतन की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पिस्टल लहराते हुए शव के चारों ओर घूमती रही। मृतिका की पहचान आलिया उर्फ मानसी शर्मा के रूप में हुई।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, घटना सिविल लाइन इलाके की विद्या नगर कालोनी की है। जहाँ ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले जफर की पहली पत्नी शबाना अपने शौहर के साथ रहती थी। उसी के घर के बगल में उसकी सौतन आलिया भी किराए के घर में ही रहती थी।

खबर की मानें तो, जफर ने डेढ़ साल पहले ही दूसरा निकाह किया था। इसके बाद मानसी ने अपना नाम बदलकर आलिया कर लिया और जफर के साथ शबाना के घर के पड़ोस में रहने लगी। घटना के समय मृतिका 7 माह की गर्भवती थी।

कहा जा रहा है कि जफर ने जब मानसी से दूसरा निकाह किया था, तभी से उसकी पहली पत्नी शबाना अपनी सौतन से बदला लेने का मौका तलाश रही थी।

ऐसे में उसका आलिया से आए दिन झगड़ा होता रहता था। लेकिन, सोमवार को जब आलिया अपनी भतीजी मुस्कान के साथ दवा लेकर लौट रही थी, तभी शबाना ने उसका रास्ता रोक लिया।

शबाना ने सबसे पहले गोली से फायर मुस्कान पर किया, लेकिन उस समय वह चूक गई। बाद में जब आलिया अपनी भतीजी को बचाने आगे बढ़ी तो शबाना ने उसपर 4 गोलियाँ दाग दीं। चारों की चारों आलिया को ही लगी।

इस दौरान सड़क पर कई लोग मौजूद थे। मगर, कोई भी शबाना को रोकने या आलिया को बचाने आगे नहीं बढ़ा। देखते-ही -देखते आलिया ने दम तोड़ दिया और शबाना बस 9mm पिस्टल लहराते शव के आगे घूमती रही और खुद ही उससे बात करती रही।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि शबाना को यह पिस्टल जफर ने ही लाकर दी थी। इसके बाद शबाना ने इसे खुद यूट्यूब पर चलाना सीखा। वर्तमान में जफर फरार है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -