Homeराजनीतिपीएम मोदी ने रखी वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला, ₹140 करोड़ में बनेगा: दिल्ली...

पीएम मोदी ने रखी वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला, ₹140 करोड़ में बनेगा: दिल्ली यूनिवर्सिटी को 30 साल बाद मिला नया कॉलेज

पीएम मोदी ने दिल्ली के नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास किया है।। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय को 30 वर्षों बाद कोई नया कॉलेज मिल रहा है। इससे पहले 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय को आखिरी कॉलेज मिला था। वीर सावरकर कॉलेज को ₹140 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (3 जनवरी, 2025) को दिल्ली को हजारों करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को 29 वर्षों के अंतर के बाद मिल रहे वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास किया है। पीएम मोदी ने झुग्गी में रहने वालों 1600 से अधिक लोगों के लिए बनाए गए फ्लैट्स का भी उद्घाटन किया है। इन सबके अलावा पीएम मोदी ने CBSE के नए हेडक्वार्टर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत और कई परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने इसे दिल्ली के लिए बड़ा दिन बताया है।

पीएम मोदी ने दिल्ली के नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास किया है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय को 30 वर्षों बाद कोई नया कॉलेज मिल रहा है। इससे पहले 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय को आखिरी कॉलेज मिला था। वीर सावरकर कॉलेज को ₹140 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। यह कॉलेज 18000 स्क्वायर मीटर से अधिक इलाके में फैला है और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी।

वीर सावरकर कॉलेज में 24 क्लासरूम जबकि 8 ट्युटोरियल रूम होंगे। इस कालेज में लाइब्रेरी, कैंटीन और शिक्षकों के लिए 40 कमरे होंगे। कॉलेज कैम्पस से नजफगढ़ समेत तमाम आसपास के क्षेत्रों को फायदा होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय को इसके अलावा एक पश्चिमी और पूर्वी कैंपस मिल रहा है। इसमें से एक में कानून की पढ़ाई होगी। दोनों कैम्पस को ₹480 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला है। इसके चलते दिल्ली विश्वविद्यालय शहर के चारों कोनों में फ़ैल जाएगा।

पीएम मोदी ने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र के अलावा लोगों को घरों की सौगात भी दी है। पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार स्लम पुनर्वास परियोजना के बनाए गए अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी वालों निवासियों के लिए बनाए गए नए फ्लैटों का दौरा किया है। उन्होंने यहाँ कुछ लाभार्थियों को चाभी भी सौंपी। यहाँ 1600 से अधिक फ्लैट्स बनाए गए हैं। अब लोग झुग्गी को छोड़ कर यहाँ रह सकेंगे। सरकार ने इन फ्लैट पर ₹25 लाख का खर्च किया है।

पीएम मोदी ने दिल्ली के नौरोजी नगर में बनाए गए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर सरोजिनी नगर में बनाए गए 2500 फ्लैट्स का उद्घाटन भी किया है। सरोजिनी नगर में बनाए गए इन फ्लैट्स में कई आधनिक सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। पीएम मोदी ने इसके अलावा दिल्ली के द्वारका में बनाए गए CBSE के नए इंटिग्रेटेड हेडक्वार्टर का भी उद्घाटन किया है। इसके निर्माण में ₹300 करोड़ खर्च हुए हैं। इस हेडक्वार्टर में डाटा सेंटर भी बनाया गया है। पीएम मोदी ने यह सभी योजनाएँ दिल्ली को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सौंपी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्टिकल 370 हटने के समय संभाली J&K में कमान, आतंकी नेटवर्क की तोड़ी कमर: जानिए कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ महेश दीक्षित, जिन्हें मोदी सरकार...

महेश दीक्षित पहले पेशे से डॉक्टर थे, देशसेवा के लिए वो पुलिस सर्विस में आए और अब उन्हें उनका अनुभव व योगदान देखते हुए आईबी का प्रमुख चुना गया है।

पुणे के महात्मा फुले वाडा में वट पूर्णिमा पूजा को पुरातत्व विभाग की हरी झंडी, हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार...

महात्मा फुले वाडा में वट पूर्णिमा पूजा पर रोक का आदेश वापस, हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद परंपरा जारी रखने की अनुमति मिली।
- विज्ञापन -