Homeदेश-समाजपहले मर्दों के साथ बनाता था यौन संबंध, फिर हत्या कर उनकी लाश के...

पहले मर्दों के साथ बनाता था यौन संबंध, फिर हत्या कर उनकी लाश के पैर छूकर माँगता था माफी: पकड़ा गया समलैंगिक सीरियल किलर, 11 लोगों की कर चुका है हत्या

घर से निकाले जाने के बाद सोढ़ी इधर से उधर आवारा बन कर घूमा करता था। वह अक्सर लोगों से लिफ्ट ले कर उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। बाद में वह लोगों से पैसों की माँग करता था। माँग न पूरी होने पर वह सामने वाले की हत्या कर के उनका सामान लूट लिया करता था।

पंजाब मे पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। उसने अलग-अलग समय पर 11 लोगों की हत्याएँ की थीं। पकड़े गए शख्स ने हत्या, लूट और अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात कबूली है। पकड़ा गया हत्यारा एक समलिंगी (गे) है और नशे का आदी भी था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूपनगर जिले की पुलिस ने सोमवार (23 दिसंबर, 2024) को उसे गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान 43 वर्षीय सोढ़ी उर्फ़ रामस्वरूप के तौर पर हुई है। सोढ़ी 3 बच्चों का पिता है। नशा व अन्य गंदी आदतों की वजह से 2 साल पहले उसके परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया था।

घर से निकाले जाने के बाद सोढ़ी इधर से उधर आवारा बन कर घूमा करता था। वह अक्सर लोगों से लिफ्ट ले कर उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। बाद में वह लोगों से पैसों की माँग करता था। माँग न पूरी होने पर वह सामने वाले की हत्या कर के उनका सामान लूट लिया करता था। उसकी गिरफ्तारी से हालिया कई हत्याओं के बारे में खुलासा हुआ है।

उसने अगस्त, 2024 में कीरतपुर साहिब में भी एक युवक को मारा था। 18 अगस्त इस 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसकी हत्या गला घोंट कर की गई थी। मृतक की तलाश मनिंदर सिंह के तौर पर हुई थी। पुलिस ने इसके बाद इस मामले की जाँच चालू की थी। अब इस मामले में होशियारपुर जिले के रहने वाले सोढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मनिंदर सिंह को मार कर सोढ़ी ने उसका मोबाइल भी लूट लिया था। वह मृतक की बाइक भी साथ ले जाना चाहता था पर पहिया नाली में फँस जाने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाया। पूछताछ में सोढ़ी ने कबूल किया कि वह 11 लोगों की हत्याएँ अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय में कर चुका है।

ये हत्याएँ रूपनगर के अलावा होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब आदि जिलों में की गईं हैं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था। वह लाश के पैर छू कर माफ़ी माँगता था। सोढ़ी द्वारा मारे गए लोगों में रूपनगर के जगजीत नगर का हरप्रीत सिंह भी शामिल है।

हरप्रीत की नग्न लाश रूपनगर के निरंकारी भवन के पास 24 जनवरी, 2024 को मिली थी। सोढ़ी ने कत्ल के बाद उसकी पीठ पर लिख दिया था। सोढ़ी का ही एक अन्य शिकार रूपनगर के ही घनौली इलाके में पड़ने वाले गाँव बेगमपुरा का मुकन्दर उर्फ़ बिल्ला भी बना था। 43 वर्षीय बिल्ला ट्रैक्टर बनाने का काम करता था। अप्रैल 2024 में उसकी लाश मिली थी।

बिल्ला के शरीर पर भी घाव पाए थे। बिल्ला और हरप्रीत की हत्या में पुलिस अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच कर रही थी। सोढ़ी ने इन दोनों हत्याओं में शामिल होना कबूल कर लिया है। आनंदपुर साहिब में एक व्यक्ति के साथ सोढ़ी ने मारपीट भी की थी।

पुलिस ने सोढ़ी से विस्तृत पूछताछ के लिए कोर्ट से उसका 5 दिनों का रिमांड लिया है। रिमांड अवधि के दौरान उसके द्वारा क़बूले गए सभी केसों की तस्दीक और कुछ नए अपराधों में सोढ़ी की संलिप्तता मिलने की आशंका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -