Wednesday, April 24, 2024
Homeदेश-समाज'अनुराग की उपस्थिति में पूरी सुरक्षित, हमेशा खुश रहती हूँ' - तापसी के बाद...

‘अनुराग की उपस्थिति में पूरी सुरक्षित, हमेशा खुश रहती हूँ’ – तापसी के बाद अब राधिका भी कश्यप के बचाव में

राधिका आप्टे ने लिखा - "हम दोनों के बीच जो प्यार और सम्मान है, उससे मैं हमेशा खुश रहती हूँ। अनुराग कश्यप की उपस्थिति में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करती हूँ और वो हमेशा सबसे ज्यादा विश्वासपात्र मित्र रहेंगे।"

बॉलीवुड में 20 से भी अधिक फ़िल्में निर्देशित कर चुके अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद फिल्म निर्देशक ने कहा था कि उन्हें फँसाया जा रहा है। अब उन्होंने अपने वकील प्रियंका खिमानी के जरिए बयान जारी किया है। प्रियंका ‘वीमेन इन म्यूजिक’ की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उनके क्लाइंट अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के जो ‘झूठे आरोप’ लगे हैं, उससे वो काफी दर्द में हैं।

प्रियंका का कहना है कि यौन शोषण के ये आरोप पूरी तरह गलत, दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी भरे हैं। उन्होंने कहा कि ‘Me Too’ जैसे एक महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान का निहित स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और इसे किसी के ‘कैरेक्टर एसेसिनेशन’ का माध्यम बनाया जा रहा है। प्रियंका ने इसे ‘मनगढ़ंत आरोप’ बताते हुए दावा किया कि इससे ‘Me Too’ अभियान कमजोर होता है। ये बयान सोमवार (सितम्बर 21, 2020) को जारी किया गया।

साथ ही अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका ने कहा कि यौन शोषण के इस तरह के आरोपों का अर्थ हुआ कि असली पीड़ितों के दर्द और जख्म का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट को क़ानून के हिसाब से आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है और वो इस दिशा में जाएँगे। अनुराग कश्यप ने प्रियंका का बयान शेयर करते हुए लिखा कि ये उनके वकील का बयान है, उनकी तरफ से।

इससे पहले अनुराग कश्यप ने कहा था कि अभी बहुत से आक्रमण होने वाले हैं और उन्हें पता है कि और कहाँ-कहाँ से तीर छोड़े जाने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं और चुप रहने के लिए कहा जा रहा है। बकौल अनुराग कश्यप, उन्हें ऐसे और आरोपों का इन्तजार है। पत्रकार विनोद कापड़ी से लेकर फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने भी अनुराग कश्यप का समर्थन किया है।

उधर अभिनेत्री तापसी पन्नू के बाद अब राधिका आप्टे भी अनुराग कश्यप के समर्थन में उतर गई हैं। आप्टे ने इंस्टाग्राम और अनुराग कश्यप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो उनके सबसे करीबी मित्रों में से एक हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है, उनका समर्थन किया है। आप्टे ने लिखा, “आपने हमेशा मेरे साथ बराबरी का व्यवहार किया है और हम दोनों के बीच जो प्यार और सम्मान है, उससे मैं हमेशा खुश रहती हूँ।”

राधिका आप्टे ने किया अनुराग कश्यप का समर्थन

राधिका आप्टे ने लिखा कि वो हमेशा से अनुराग कश्यप की उपस्थिति में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करती हैं और वो हमेशा उनके सबसे ज्यादा विश्वासपात्र मित्र रहेंगे। वहीं अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी आरती बजाज ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अनुराग कश्यप को ‘रॉकस्टार’ बताते हुए आरोपों को ‘सस्ता स्टंट’ करार दिया। हालाँकि, सोशल मीडिया पर लोग लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के दोहरे रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि पायल घोष ने कहा था, “मैं अनुराग से बात करने के अगले दिन उनसे मिलने गई। वह शराब पी रहा था। मिलने के बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया। वहाँ उसने अपनी ज़िप खोली और मेरी सलवार कमीज खोलकर मेरी योनि (vagina) के अंदर अपने c**k (penis) को जबरदस्ती डालने की कोशिश की।” अब वो अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराएँगी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव में विदेशी पत्रकारों का प्रोपेगेंडा: खालिस्तानी समर्थक महिला पत्रकार के ‘वीजा प्रपंच’ की मीडिया ने ही खोली पोल, अब फ्री प्रेस के...

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार अवनी डायस ने 20 अप्रैल 2024 को भारत छोड़ दिया। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत सरकार उनकी लोकसभा चुनाव कवरेज में अडंगा लगा रही है।

आपकी मौत के बाद जब्त हो जाएगी 55% प्रॉपर्टी, बच्चों को मिलेगा सिर्फ 45%: कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रोदा का आइडिया

कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने मृत्यु के बाद सम्पत्ति जब्त करने के कानून की वकालत की है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी कानून का हवाला दिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe