Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजपंजाब में अरुण नारंग की लिंचिंग के पीछे भाजपा का हाथ, हमारे लोगों ने...

पंजाब में अरुण नारंग की लिंचिंग के पीछे भाजपा का हाथ, हमारे लोगों ने केवल काले झंडे दिखाए: राकेश टिकैत

कल अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला करते हुए बीच सड़क पर किसान प्रदर्शनकारियों ने उनके कपड़े फाड़े थे, जिसकी वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में नारंग को बिना कपड़ों के देखा जा सकता है।

पंजाब में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कल (मार्च 27, 2021) अबोहर से बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी की और आज किसान नेता राकेश टिकैत पूरी घटना का ठीकरा भाजपा पर ही फोड़ रहे हैं। बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला भाजपा ने किया। प्रदर्शनकारी तो सिर्फ़ काले झंडे दिखा रहे थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार टिकैत ने कहा, “हमारे लोग लिंचिंग में शामिल नहीं थे। हमारे लोगों ने काले झंडे जरूर दिखाए लेकिन घटना में उनकी कोई संलिप्ता नहीं है। ये सब किसानों को बदनाम करने के लिए किया गया है।” 

बता दें कि कल अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला करते हुए बीच सड़क पर किसान प्रदर्शनकारियों ने उनके कपड़े फाड़े थे, जिसकी वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में नारंग को बिना कपड़ों के देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेस वार्ता के लिए जाते समय अरुणा नारंग के साथ यह घटना मलोट में हुई। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारी पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। नारंग के पहुँचते ही सभी प्रदर्शनकारी उन पर हमलावर हो गए।

पहले उन पर इंक फेंकी गई और कार को भी गंदा किया गया। उस समय तो किसी तरह भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस मिल कर उन्हें एक दुकान के अंदर ले गई। लेकिन वह जैसे ही बाहर आए उन पर दोबारा हमला हुआ। बर्बरता से उनके साथ खींचतान की गई। उनके कपड़े फाड़े गए। उन्हें बीच सड़क पर नंगा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों के बर्ताव पर हैरानी इसलिए भी है क्योंकि अरुण नारंग भाजपा पार्टी द्वारा लाए कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। यानी वह किसानों के समर्थन में थे। उन्होंने दिसंबर में ही कहा था कि मोदी सरकार को जल्द से जल्द इसका समाधान खोजना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एस-400 ‘सुदर्शन’ का दिखा दम: दुश्मनों के हमलावर ‘पैकेज’ का 80% हिस्सा किया साफ, IAF हुई और भी ताकतवर

भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का नाम पौराणिक संदर्भ में 'सुदर्शन' रखा है।

पुलिस ने की सिर्फ पूछताछ, गिरफ्तार नहीं: हज पर मुस्लिम महिलाओं के यौन शोषण की आवाज उठाने वाले दीपक शर्मा पर कट्टर इस्लामी फैला...

दीपक शर्मा कहते हैं कि उन्होंने हज पर महिलाओं के साथ होते व्यवहार पर जो ट्वीट किया, वो तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस को भी यही बताया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -