Homeदेश-समाजराम मंदिर के पास गुब्बारे बेचने आया मोहम्मद हयात, महिला श्रद्धालुओं को देख करने...

राम मंदिर के पास गुब्बारे बेचने आया मोहम्मद हयात, महिला श्रद्धालुओं को देख करने लगा अश्लील इशारे: UP पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई

मोहम्मद हयात की करतूत से मंदिर के पास गुजर रहीं लड़कियाँ शर्मिंदगी महसूस कर रहीं थीं। उसके अश्लील इशारे करने पर वो बिना कुछ बोले ही वहाँ से चली गईं, लेकिन पुलिस ने उसकी हरकत को देख उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।

धर्मनगरी अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में महिला श्रद्धालुओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद हयात नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हयात मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है। वह रामजन्मभूमि नव निर्मित मंदिर के पास लम्बे समय से गुब्बारे बेच रहा था। घटना मंगलवार (8 अक्टूबर 2024) की है।

यह घटना अयोध्या के थानाक्षेत्र रामजन्मभूमि की है। यहाँ मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर आशा तिवारी ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आशा ने बताया कि 8 अक्टूबर को वो महिला सब इंस्पेक्टर उमा देवी और होमगार्ड गायत्री के साथ हनुमान गढ़ी के पास गश्त पर थीं। इसी दौरान एक मुखबिर ने उनको बताया कि टी-शर्ट और लोअर पहने एक व्यक्ति महिलाओं से छेड़खानी कर रहा है। छेड़खानी की जगह रामजन्मभूमि के नवनिर्मित राम मंदिर के पास बताई गई।

मुखबिर की सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों की यह टीम घटनास्थल की तरफ निकल पड़ी। सूचना सही पाई गई और राम मंदिर के पास बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति मौजूद मिला। महिला पुलिसकर्मी दूर से ही उस व्यक्ति की हरकतों की निगरानी करने लगीं। उन्होंने देखा कि एक महिला के साथ 3 लड़कियाँ उधर से गुजरीं जिनको देख कर आरोपित अश्लील हरकतें करने लगा। वह लड़कियों को गंदे-गंदे गाने भी सुना रहा था।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपित की इस करतूत से मंदिर के पास गुजर रहीं लड़कियाँ शर्मिंदगी महसूस कर रहीं थीं। वो बिना कुछ बोले ही वहाँ से चली गईं। यह हरकत देख कर पुलिसकर्मियों की टीम आरोपित की तरफ आगे बढ़ी। पुलिस को अपनी तरफ बढ़ता देख कर आरोपित मंदिर की तरफ भागने लगा। आखिरकार महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपित को दौड़ा कर पकड़ लिया। यहाँ पूछताछ में उसने अपना नाम मोहमद हयात बताया।

लगभग 32 वर्षीय मोहम्मद हयात मूल रूप से लखनऊ के सुंदर नगर इलाके का रहने वाला है। उसके अब्बा का नाम बाबू रज़ा है। वह लम्बे समय से अयोध्या में रामजन्मभूमि के पास गुब्बारे बेच रहा था। महिला सब इंस्पेक्टर की इस तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस FIR में मोहम्मद हयात को नामजद करते हुए उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस मामले में 7 साल से कम की सजा होने की वजह से उसको भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35 (C) की नोटिस दे कर रिहा कर दिया गया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अयोध्या पुलिस ने बताया कि मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -