Homeदेश-समाजज्योतिषी का भेष धारण कर मोहम्मद राशिद ने महिला का हाथ पकड़ा, तिल देखने...

ज्योतिषी का भेष धारण कर मोहम्मद राशिद ने महिला का हाथ पकड़ा, तिल देखने के बहाने की अश्लील हरकत: MP पुलिस ने पकड़ा

इंदौर के बाणगंगा में राशिद खान ज्योतिषी का भेष धारण करके आया और भविष्य बताने का दावा करने लगा। ऐसे में एक महिला ने उसे अपना हाथ दिखाने को आगे बढ़ाया, जिसके बाद राशिद ने उसके संग अश्लील हरकत की।

मध्य प्रदेश के इंदौर में मोहम्मद राशिद ने साधु का चोला धारण कर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने आरोप लगाया कि ज्योतिषी के भेष में राशिद ने उसे बुरी नीयत से छुआ। महिला के शोर मचाने के बाद जब लोगों ने उसे पकड़ा तो उसकी सच्चाई सामने आई। वह कोई ज्योतिषी नहीं बल्कि मोहम्मद राशिद नाम का मनचला निकला।

मामला इंदौर के बाणगंगा इलाके का है। जहाँ एक ज्योतिषी के भेष में राशिद हाथ देखकर भविष्य बताने का दावा करने लगा। इसपर महिला ने भी उसे हाथ दिखाया। राशिद ने महिला का हाथ देखने के बहाने उसे गलत तरीके से छूने लगा। उसने महिला के शरीर पर तिल देखने की बात कहते हुए अश्लील हरकत शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने उसे डाँटा और आस पास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने ज्योतिषी को पकड़ कर उसका नाम पूछा, ज्योतिषी ने मौजूद लोगों को अपना नाम मोहम्मद राशिद बताया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जाँच में पता चला है कि साधु के भेष में छेड़-छाड़ करने वाला आरोपित राशिद उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ छेड़-छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चूड़ी बेचने आए तस्लीम ने बच्ची से की थी बदसलूकी

आपको बता दें कि इंदौर में नाम बदलकर और हिंदू वेश भूषा धारण कर छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी एक चूड़ीवाला अपना नाम बदलकर नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छू कर परेशान कर चुका है। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। चूड़ीवाले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया गया था। बाद में वीडियो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ और सच्चाई बाहर आई।

मामला अगस्त 2021 का है। जब इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब मामले की जाँच हुई तो पता चला कि 25 वर्षीय चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली के ने चूड़ी बेचने के बहाने 13 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूआ और परेशान करने लगा। अली के खिलाफ दर्ज शिकायत में बताया गया कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे लड़की के घर आया था और उस दौरान बच्ची के पिता घर से बाहर थे। पीड़िता के अनुसार अली ने उसे चूड़ियाँ बेचने के लिए अपनी पहचान छुपाई और ‘आधा जला’ आधार कार्ड दिखाते हुए खुद को गोलू बताया। जैसे ही बच्ची की माँ पैसे लेने गई, चूड़ी-विक्रेता ने चूड़ी पहनाने के बहाने बच्ची का हाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसने बच्ची के गालों को भी गलत तरीके से छुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।
- विज्ञापन -