Homeदेश-समाजपटाखे जलाने पर राशिद ने की मीना देवी और उसके बच्चों से मारपीट, महिला...

पटाखे जलाने पर राशिद ने की मीना देवी और उसके बच्चों से मारपीट, महिला की मौत

जिस जगह पर तीनों लोग पटाखे जला रहे थे उसके ठीक सामने राशिद की परचून की दुकान है। उसने पटाखे फोड़ने की बात पर तीनों लड़कों की बुरी तरह पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर मीना देवी बाहर आई और बच्चों का बचाव करने का प्रयास किया लेकिन..

उत्तर प्रदेश स्थित एटा जिले की एक घटना में पड़ोस में रहने वाले राशिद ने एक माँ और उसके बच्चों को पटाखे फोड़ने के लिए बुरी तरह पीटा। महिला को निर्ममता से पीटने पर उसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ महिला की मृत्यु हो गई। उसके बेटे ने गाँव के ही आरोपित युवक (राशिद) पर मामला दर्ज कराया है। फ़िलहाल आरोपित फ़रार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना एटा जनपद के जैथरा थाना अंतर्गत झूरा गाँव की है। मंगलवार (17 नवंबर 2020) को 45 वर्षीय मीना देवी के बेटे नेपाल सिंह ने इस मामले पूरे की जानकारी दी। उसने बताया कि उसका छोटा भाई करन पड़ोस में रहने वाले हेमराज के बेटे के साथ रात के लगभग 8:30 बजे पटाखे फोड़ रहा था। इनके साथ गाँव का ही एक और युवक पटाखे जला रहा था। 

जिस जगह पर तीनों लोग पटाखे फोड़ रहे थे उसके ठीक सामने राशिद (पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ़ लल्लन खान) नाम के युवक की परचून की दुकान है। उसने पटाखे फोड़ने की बात पर तीनों लड़कों की बुरी तरह पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर मीना देवी बाहर आई और बचाव करने का प्रयास किया। राशिद ने मीना देवी के साथ भी उसी तरह का बर्ताव किया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने मीना देवी का गला दबा दिया, जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गई। 

अपनी माँ को बेहोश देखकर मीना देवी का बेटा करन घटनास्थल पर ही रोने लगा जिससे वहाँ गाँव के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने मीना देवी को जैथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना पर विस्तार से जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि पूरा विवाद पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ था।

उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोट आई थी जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हुई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आरोपित राशिद की तलाश जारी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा जा चुका है।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -