Homeदेश-समाजपाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री का भारत पर आरोप: RAW ने करवाया पुलवामा आतंकी हमला

पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री का भारत पर आरोप: RAW ने करवाया पुलवामा आतंकी हमला

रहमान मलिक ने कहा कि भारत हमेशा से ही तमाम झूठे मामलों का आरोप पाकिस्तान पर लगाता आया है। पाकिस्तान को अकेला करने के लिए भारत हमेशा से कोई न कोई साज़िश रचता रहता है।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अपनी ग़लती को स्वीकारने की जगह इसका सीधा आरोप भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी ‘RAW (Rsearch and Analysis Wing)’ पर लगा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री एवं पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के नेता रहमान मलिक ने यह आरोप एक प्रेस वार्ता के दौरान लगाया।

मलिक का आरोप है कि अंतराष्ट्रीय न्यायालय में लंबित कुलभूषण जाधव के मसले से ध्यान हटाने के लिए भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ ने ख़ुद ही हमले कराए हैं।

पाकिस्तानी अख़बार ‘द डॉन’ के अनुसार शुक्रवार (फरवरी 15, 2019) को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रहमान ने इस बयान को दिया है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही तमाम झूठे मामलों का आरोप पाकिस्तान पर लगाता आया है। पाकिस्तान को अकेला करने के लिए भारत हमेशा से कोई न कोई साज़िश रचता रहता है।

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान की सरज़मीं पर पाल-पोसकर बढ़ाए जा रहे जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पूरी ज़िम्मेदारी ली है। इस पूरी साज़िश को अंजाम देने वाले फिदायीन हमलावार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया। जिसमें वो हमले के बारे में बात करते हुए नज़र आया। इतने सबूत होने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी ओछी बयानबाज़ी से बाज नहीं आ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पटरियों पर अब हाइड्रोजन की ताकत, पहली फ्यूल सेल ट्रेन का जिंद-सोनीपत ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रायल सफल: जानिए कैसे बदलेगा भारतीय रेलवे का...

जिंद-सोनीपत रेलखंड पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा हुआ। जल्द यात्री सेवा शुरू होगी, जिससे स्वच्छ परिवहन को नई दिशा मिलेगी।

बलिदानियों के सम्मान को भी कॉन्ग्रेस ने बनाया प्रोपेगेंडा, मोदी सरकार को घेरने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फैलाया झूठ: जानें- क्या है ‘एक...

जिन बलिदानियों के नाम सरकार द्वारा छुपाने का दावा कॉन्ग्रेसी नेता पवन खेड़ा कर रहे हैं, वे नाम पहले से ही देश के सामने आ चुके थे।
- विज्ञापन -