Homeदेश-समाजगंगा के तेज वेग में बही जा रही थी गाय, रिटायर्ड फौजी ने जान...

गंगा के तेज वेग में बही जा रही थी गाय, रिटायर्ड फौजी ने जान पर खेलकर बचाया

60 वर्षीय सुरेश की हिम्मत देख सड़क से गुजर रहे काँवड़ियों ने भी नदी में कूदकर गाय को बचाने के लिए अपनी ओर से कोशिश की और अंत में किसी तरह गाय को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

तीर्थ नगरी ऋषिकेश के बैराज पुल के सामने एक दिल को छू जाने वाला नजारा देखने को मिला। यहाँ गंगा के तेज वेग में बहकर जा रही गाय को 63 वर्षीय रिटायर्ट फौजी ने अपनी जान पर खेलकर बचाया। रिटायर्ड फौजी का नाम सुरेश पहलवान है। वे अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु के पिता हैं।

जानकारी के मुताबिक सुरेश कल (जुलाई 30,2019) दोपहर को करीब 2 बजे बैराजपुल के पास से गुजर रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक गाय जो बैराज पुल पर पानी पीने आई थी वो फिसलकर नदी में गिर गई है और गंगा की धारा उसे अपने बहाकर ले जा रही है।

गाय को तड़पता देख, उन्होंने वहीं किनारे में अपनी बाइक खड़ी की और जान की परवाह किए बिना नदी में कूद गए। 60 वर्षीय सुरेश की हिम्मत देख सड़क से गुजर रहे काँवड़ियों ने भी नदी में कूदकर गाय को बचाने के लिए अपनी ओर से कोशिश की और अंत में किसी तरह गाय को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -