Homeदेश-समाजदिल्ली का राशिद अपराध करने पहुँचा उत्तर प्रदेश, यूपी पुलिस के एनकाउंटर में हो...

दिल्ली का राशिद अपराध करने पहुँचा उत्तर प्रदेश, यूपी पुलिस के एनकाउंटर में हो गया लंगड़ा: बदमाश पर ईनाम भी था घोषित

दिल्ली से यूपी के बुलंदशहर में अपराध को अंजाम देने पहुँचे 10 हजार रुपए ईनामी बदमाश राशिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस मुठभेड़ में गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया है। वहाँ उसका इलाज हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कई बदमाश ढेर हुए हैं तो कई एनकाउंटर में घायल हुए हैं और बाद उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है। इस बीच, बुलंदशहर पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले वांछित अपराधी का एनकाउंटर कर दिया। घायलावस्था में राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुलंदशहर पुलिस की गिरफ्त में आए दिल्ली के बदमाश का नाम राशिद बताया जा रहा है। उस पर 10,000 रुपए का ईनाम भी है। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग चड्ढा ने दावा किया है कि अपराधी राशिद बुलंदशहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और उसके ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं।

बुलंदशहर पुलिस ने बताया है कि खानपुर थाना पुलिस और स्वाट देहात टीम 22-23 दिसंबर 2023 की रात को सौझना झाया गेट पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर रही थी। ये तलाशी अभियान मुखबिर की सूचना पर चलाया जा रहा था। इस बीच मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो उसने अपनी बाइक वापस मोड़ ली और भागने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश तो वह बाइक समेत फिसलकर गिर गया। खुद को पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और इस कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लग गई। घायलावस्था में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बुलंदशहर पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान दिल्ली के राशिद उर्फ राशिद बनिया के रूप में की गई है। वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला है। इस पर कई मामले दर्ज हैं और 10 हजार का ईनाम भी उस पर घोषित किया गया था। राशिद नाम के इस अपराधी के खिलाफ अकेले बुलंदशहर में ही 10 मामले दर्ज हैं।

राशिद पर दर्ज ये मामले खुर्जा से लेकर खानपुर और सिंकदराबाद, छतारी तक दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक, 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस (एक खाली) बरामद किया है। राशिद ने यह बाइक अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र से चुराया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -