Homeदेश-समाजगोवा घूमने आई रूसी महिला के साथ होटल के कमरे में बलात्कार, रूम बॉय...

गोवा घूमने आई रूसी महिला के साथ होटल के कमरे में बलात्कार, रूम बॉय शकील और सैनुद्दीन गिरफ्तार

उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित होटल में रूसी महिला से 1 दिसंबर, 2022 को दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान शकील अंसारी और सैनुद्दीन अंसारी के तौर पर हुई है।

गोवा घूमने आई एक रूसी महिला यात्रा के पहले ही दिन दुष्कर्म का शिकार हो गई। रूसी महिला से रेप के आरोप में 2 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपितों ने गुरुवार (01 दिसंबर, 2022) को कैलंगुट के एक होटल में 37 वर्षीय रूसी महिला से रेप किया। दोनों आरोपित होटल में रूम बॉय का काम करते थे।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित होटल में रूसी महिला से बृहस्पतिवार (1 दिसंबर, 2022) को दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान शकील अंसारी और सैनुद्दीन अंसारी के तौर पर हुई है। दोनों आरोपित नेपाल के बर्दिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो उसी होटल में रूम बॉय का काम करते थे।

पुलिस ने जानकारी दी कि गोवा पहुँचने के पहले ही दिन महिला के साथ हैवानियत की गई। महिला अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में ठहरी हुई थी। बृहस्पतिवार को गोवा पहुँचने के बाद महिला घूमने निकल गई। गोवा में कई कई पर्यटक स्थलों की सैर के बाद शाम के समय महिला अपने होटल में पहुँची। रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल पहुँचने के बाद महिला ने शराब का सेवन किया और अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। महिला के दोनों दोस्त उस वक्त बाहर थे।

पुलिस के मुताबिक उसके बाद रूसी महिला के कमरे में सफाई के बहाने पहला आरोपित दाखिल होता है और महिला के नशे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। नशे में होने की वजह से उस समय महिला कुछ समझ नहीं सकी। घटना के कुछ देर बाद दूसरा आरोपित कमरे में दाखिल होता है और वह भी महिला के साथ बलात्कार की कोशिश करता है लेकिन महिला शोर मचाने लगती है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।

PM मोदी और सनातन के खिलाफ आग उगलने का ईनाम, स्पॉन्सर की गई चीन ट्रिप: जानिए अमेरिकी पत्रकार शिखा डालमिया के बारे में, जिनका...

चीन की स्पॉन्सर ट्रिप करने वाले अमेरिकी पत्रकारों में शिखा डालमिया का भी नाम है। जो अक्सर पीएम मोदी और सनातन के विरोध में आर्टिकल लिखती हैं।
- विज्ञापन -