Homeदेश-समाजदेवबंद में मस्जिद के पास DJ बजाते हुए निकली दलित की बारात, मुस्लिम भीड़...

देवबंद में मस्जिद के पास DJ बजाते हुए निकली दलित की बारात, मुस्लिम भीड़ ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया वार: कई बाराती घायल, असदज- इसरार-फहीम समेत 5 गिरफ्तार

दलित बारात पर हुए हमले के इस मामले में पुलिस ने पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के नाम मोहम्मद अबुजर, असजद, इसरार, सादिक और फहीम हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में रविवार (6 जुलाई 2025) की रात दलित की बारात पर हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब बारात एक मस्जिद के पास से डीजे बजाते हुए गुजर रही थी।

पुलिस के अनुसार, गाँव निवासी माँगे राम (कुछ रिपोर्ट के अनुसार नाम-नाथी राम) की दो बेटियों की शादी थी। एक बारात साधारणपुर गाँव से अमरपुर गढ़ी गाँव जा रही थी। रास्ते में मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे की तेज आवाज का विरोध किया और कहा कि नमाज का समय है, इसलिए डीजे बंद किया जाए।

बारात वालों ने डीजे बंद करने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे के उपकरण तोड़ दिए और बारातियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में कई लोग घायल हुए, जिनमें पंकज और वंश नामक दो दलित युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पहले देवबंद में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

घटना के बाद दुल्हन के पिता माँगे राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं 191(2), 115(2), 352, 189(4) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाँच आरोपितों मोहम्मद अबुजर, असजद, इसरार, सादिक और फहीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चूँकि मामला दो समुदायों के बीच विवाद से जुड़ा है, इसलिए गाँव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में नियमित गश्त की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने दोनों समुदायों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था में बाधा डालने या अफवाह फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -