Homeदेश-समाजहिन्दू महिला ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, डॉक्टर ने ₹12000 में मुस्लिम...

हिन्दू महिला ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, डॉक्टर ने ₹12000 में मुस्लिम दंपति को बेच दिया शिशु: यूपी का अस्पताल सील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के शाहजहाँपुर के 'नवजीवन अस्पताल' के एक डॉक्टर पर आरोप है कि उसके एक नवजात हिंदू बच्ची को कुछ पैसों के लालच में आकर एक मुस्लिम परिवार को बेच दिया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आ है। यहाँ के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर पैसों के लिए नवजात हिंदू बच्ची को बेचने का आरोप है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन भी सचेत हुआ और उस बच्ची को वापस उसकी जन्म देने वाली माँ को सौंपा गया। वहीं अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के शाहजहाँपुर के ‘नवजीवन अस्पताल’ के एक डॉक्टर पर आरोप है कि उसके एक नवजात हिंदू बच्ची को कुछ पैसों के लालच में आकर एक मुस्लिम परिवार को बेच दिया। जब इसकी भनक हिंदू संगठनों को पड़ी तो उन्होंने इसके खिलाफ हंगामा किया और फिर पुलिस ने मामले में दखल देते हुए मामले को शांत करवाया।

बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची के पिता का नाम रमाकांत है और वो पहले से ही 5 बेटियों के पिता है। रमाकांत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर ने उनसे कहा कि तुम्हारी पूर्व में 5 बेटियाँ हैं तो तुम इस नवजात बच्ची का पालन पोषण कैसे कर पाओगे। बच्ची को उनसे माँगा और कहा इसके बदले इलाज के पैसे मत देना। इसके बाद उसने बच्ची को ले लिया।

इस बात की खबर लगने के बाद हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राजेश अवस्थी ने बताया कि डॉक्टर अशोक राठौर ने गरीब हिंदू दंपति की नवजात बच्ची को मुस्लिम समुदाय के दंपति से मोटी रकम लेकर बेच दिया।

हिंदू नेता के अनुसार, उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी प्रशासन को दे दी हैं और उनसे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। वहीं इस मामले में SO रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले कि जाँच की जा रही है। विरोध होने के बाद बच्चा वापस कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ उस परिवार से भी होगी, जिसने बच्चे को गोद लिया था। इस घटना का आरोपित डॉक्टर फ़िलहाल फरार है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -