Homeदेश-समाजकोचिंग जाती नाबालिग को छेड़ता था 50 साल का शाहनवाज, लोगों ने पकड़ा तो...

कोचिंग जाती नाबालिग को छेड़ता था 50 साल का शाहनवाज, लोगों ने पकड़ा तो हथियार लेकर छुड़ा ले गया बेटा

महिला थाने की थानाध्यक्ष नुसरत जहां बताती हैं कि इस छेड़खानी के मामले में लड़की की माँ ने 9 मार्च 2021 को एफआईआर करवाई थी। शाहनवाज, लड़की को कोचिंग जाने के दौरान छेड़ता था।

बिहार के दरभंगा में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नगर थाने के सेनापत मोहल्ले से पकड़ा गया 50 वर्षीय शाहनवाज लड़की को छेड़ता था। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इस बाबत कुछ माह पहले महिला थाने में शिकायत भी हुई थी लेकिन गिरफ्तारी अब जाकर हुई। शाहनवाज के पुत्र को भी बाल सुधार गृह भेजा गया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, महिला थाने की थानाध्यक्ष नुसरत जहां बताती हैं कि इस छेड़खानी के मामले में लड़की की माँ ने 9 मार्च 2021 को एफआईआर करवाई थी। शाहनवाज, लड़की को कोचिंग जाने के दौरान छेड़ता था। उससे प्यार करने और शादी की बातें कहता था। एक दिन तो वह अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर आ गया और बाहर खड़ी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचते ही दो लोग फरार हो गए। मगर शाहनवाज पकड़ा गया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई भी की।

अब्बा की मार पड़ने की बात जब उसके नाबालिग बेटे को सुनाई पड़ी तो वह भी गुस्से में हथियार लेकर पहुँचा और अपने अब्बा को किसी तरह छुड़वाया। इस घटना के बाद शाहनवाज ने पीड़ित परिवार के विरुद्ध शिकायत करवा दी। बाद में सारी हकीकत का खुलासा हुआ और पीड़िता की माँ के कहने पर एफआईआर हुई और सोमवार को ये शाहनवाज पकड़ा लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ऐसी खबरें सुनने में आईं जहाँ अधेड़ उम्र के लोगों ने नाबालिग लड़कियों को कभी छेड़खानी का शिकार बनाया तो कभी हवस का। दरभंगा में ही इसी साल की शुरुआत में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। थाना क्षेत्र के एक गाँव की 13 वर्षीय लड़की के साथ बगल के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया था।

पीड़िता की माँ ने महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि 25 जनवरी को उनकी लड़की अपने घर के बगल में खेल रही थी। इसी बीच उनके पड़ोस के रहने वाले शख्स ने उनकी बेटी को कहा कि एक गुटका दुकान से ला दो। इस पर वह गुटका लेने गई तो आरोपित उनकी लड़की को लेकर मवेशी के बथान में चला गया। उसके बाद उनकी लड़की का मुँह बंद कर दुष्कर्म किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -