Homeदेश-समाजताजमहल में लगा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ताजमहल में लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आगरा में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी शहर में साल 2015 में कोतवाली के फुलट्टी स्थित घने बाज़ार में एक पुराने प्याऊ की दीवार पर दो बार कोयले से ‘आईएस कमिंग सून’ लिखा गया था।

ताजमहल में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। ये घटना बुधवार (अप्रैल 3, 2019) की है जब ताजमहल के परिसर में शाहजहाँ के तीन दिवसीय उर्स का समापन हुआ। चादरपोशी के दौरान एक युवक ने यहाँ पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। यह नारे लगाने के बाद युवक वहाँ से फरार हो गए लेकिन किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक वीडियो देखने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए और सुरक्षा एजेंसियाँ सकते में आ गई। चूँकि ताज की सुरक्षा में CISF के जवान हमेशा तैनात रहते हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये घटना कैसे संभव हुई। एएसआई अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।

आगरा में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी शहर में साल 2015 में कोतवाली के फुलट्टी स्थित घने बाज़ार में एक पुराने प्याऊ की दीवार पर दो बार कोयले से ‘आईएस कमिंग सून’ लिखा गया था जिसे देखने के बाद दुकानदार खौफ़ में आ गए थे। मामले की शिकायत पुलिस से भी हुई लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की जाँच के बाद भी पता नहीं चल पाया था कि यह किसने लिखा है।

साल 2016 में भी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित दुर्घटना राहत कार्यालय में आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से धमकी भरे खत भेजे गए थे। इस खत में जनकपुरी में धमाके की धमकी दी गई थी साथ ही जय अस्पताल में हुए बम धमाके का भी जिक्र था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -