Homeदेश-समाजमांस कारोबारी हाजी सालिम के घर लगी आग, सपा विधायक की दो भतीजियों की...

मांस कारोबारी हाजी सालिम के घर लगी आग, सपा विधायक की दो भतीजियों की बाथरूम में दम घुटने से मौत: AC में हुआ था शॉर्ट सर्किट, Video वायरल

आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के बाद लड़कियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जब धुआँ घर में फैला तो अंदर उनका दम घुटने लगा और वहाँ उनकी मौत हो गई।

भारत में मांस के बड़े कारोबारी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित आवास में आग लगने की खबर है। इस आगजनी में उनकी 2 बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई है। मृतकाओं के नाम 15 वर्षीया गुलआशना और 13 साल की अनाया हैं। घटना के समय हाजी सालिम कुरैशी कारोबार के सिलसिले में दुबई गए थे जो अब लौट आए हैं। घटना मंगलवार (2 अप्रैल 2024) की है। मीट कारोबारी सालिम कुरैशी मुरादाबाद के देहात विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नासिर कुरैशी के भाई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दिल्ली के सदर थानाक्षेत्र की है। मूल रूप से मुरादाबाद के गलशहीद थानाक्षेत्र में आने वाले गाँव असातलपुरा के रहने वाले हाजी सालिम कुरैशी लगभग 30 साल पहले दिल्ली आ कर बस गए थे। यहाँ उन्होंने सदर इलाके के चमेलियन रोड पर कुरैश नगर में 2 मंजिला मकान बनवाया था। ‘अमानत’ नाम के इसी मकान में वो अपने परिवार सहित रहते थे। मंगलवार दोपहर अचानक ही इस घर में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले चारों तरफ आगे की लपटें और धुएँ का गुबार दिखने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के बाद लड़कियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जब धुआँ घर में फैला तो अंदर उनका दम घुटने लगा। बाद में आग लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड पहुँची। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के साथ आग पर जैसे-तैसे काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया था। दोनों के शव तलाशी के दौरान बाथरूम में मिले। घर के भीतर का ज्यादातर सामान जल गया था।

घटना के समय हाजी सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वो फ़ौरन लौट आए। फ़िलहाल उनके घर में मातम परसा है। हाजी सालिम के परिवार में इन दोनों बेटियों के अलावा 2 बेटे हैं जिनके नाम खिजर और शारिक हैं। हाजी सालिम का मांस का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। फिलहाल प्रशासन इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -