Homeदेश-समाजबिहार के कटिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, शीशे चटके: 21 दिन...

बिहार के कटिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, शीशे चटके: 21 दिन पहले शुरू हुई थी ट्रेन, पत्थरबाजी की अब तक चौथी घटना

ट्रेन नंबर 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से हावड़ा की तरफ आगे बढ़ रही थी। जैसे ही ट्रेन बलरामपुर थानाक्षेत्र के पास से डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी इस पर पत्थर फेंका गया। पत्थर ट्रेन की बोगी सँख्या C-6 के दाहिनी तरफ लगा। इस पत्थर से ट्रेन की खिड़की का शीशा चटक गया।

बिहार के कटिहार जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर है। पत्थरबाजी के चलते एक बोगी के शीशे को नुकसान पहुँचा है। यह ट्रेन न्यूजलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही थी। शुक्रवार (20 जनवरी 2023) को हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के चलते ट्रेन यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जाँच कर के कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन नंबर 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से हावड़ा की तरफ आगे बढ़ रही थी। जैसे ही ट्रेन बलरामपुर थानाक्षेत्र के पास से डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी इस पर पत्थर फेंका गया। पत्थर ट्रेन की बोगी सँख्या C-6 के दाहिनी तरफ लगा। इस पत्थर से ट्रेन की खिड़की का शीशा चटक गया। हालाँकि पत्थरबाजी से किसी यात्री का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद ट्रेन को स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए रोका गया और नुकसान की जाँच व मरम्मत की गई। आस-पास के CCTV फुटेज की भी जाँच करवाई जा रही है।

बताया ये भी जा रहा है कि जिस जगह यह पथराव हुआ है वहाँ पहले भी ट्रेन को निशाना बनाया जा चुका है। इस मामले में RPF ने एक जाँच दल भी भेजा है। ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोक कर मरम्मत के बाद रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस पर इस से पहले भी पथराव हो चुके हैं। इस रुट पर ट्रेन को शुरू हुए महज 21 दिन ही हुए हैं और यह पत्थरबाजी की चौथी घटना सामने आई है। कटिहार से पहले बिहार के किशनगंज और बंगाल के मालदा में इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की जा चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -