Homeदेश-समाजचल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी… महिला ने बताया न्यूज शो...

चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी… महिला ने बताया न्यूज शो में ही शोएब जमई को क्यों पीटा, शहजाद पूनावाला बोले -जिस शो में वो रहेगा, मैं नहीं जाऊँगा

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वो ऐसे किसी डिबेट शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें शोएब जमई हों।

इस्लामी कट्टरपंथी शोएब जमाई की एक मुस्लिम महिला ने ही पिटाई कर दी, वो भी एक न्यूज़ शो में खुलेआम। ‘न्यूज़ 18′ टीवी चैनल के एक डिबेट शो में एंकर अमन चोपड़ा की मौजूदगी में अधिवक्ता सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई कर दी। अमन चोपड़ा ने इस दौरान बीच-बचाव किया। बता दें कि अशोक पंडित की फिल्म ’72 हूरें’ पर बहस के दौरान शोएब जमई भड़क गए, जिसके बाद सुबुही खान ने खदेड़ कर उनकी पिटाई कर दी।

हिन्दुओं के खिलाफ ज़हर उगलने वाला शोएब जमई ‘इंडियन मुस्लिम फाउंडेशन’ का अध्यक्ष है। वहीं सुबुही खान ‘राष्ट्रीय जागरण अभियान’ की संयोजक हैं और साथ ही ‘कबीर फाउंडेशन’ की संस्थापक हैं। सुबुही खान ने शोएब जमई की पिटाई के दौरान कहा, “भाग यहाँ से। तेरी औकात क्या है।” पत्रकार अमन चोपड़ा और अन्य अतिथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और शोएब जमाई को लेकर सुबुही खान से दूर लेकर गए।

सुबुही खान ने शोएब जमई को फटकारते हुए कहा, “चल निकल यहाँ से, तेरे बाप को भी मारूँगी।” बता दें कि शोएब जमई के खिलाफ दिल्ली पुलिस में भी अधिवक्ता शशांक शेखर झा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वो ऐसे किसी डिबेट शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें शोएब जमई हों। शोएब जमई ने हूरों और अप्सराओं की तुलना कर के हिन्दू धर्म का भी अपमान किया था।

शोएब जमई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है, “कसम खुदा की कह रहा हूँ, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएँगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।”

सुबुही खान ने कहा, “सैकड़ों साल से मुस्लिम बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है, हमें दुख होता है। मुझे जन्नत से दिक्कत है क्योंकि वो ब्रेनवॉश के लिए इस्तेमाल हो रहा है। जिस दिन मुस्लिम बच्चा पुनर्जन्म को मान गया, उस दिन वो डरना बंद कर देगा, उस दिन उसको पता चल जाएगा कि लॉ ऑफ कर्मा होता है।” सुबुही खान ने इस डिबेट शो में इस्लामी कट्टरपंथ पर जबरदस्त प्रहार किया और शोएब जमई के प्रोपेगंडा की पोल खोली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -