Homeदेश-समाज'शौच करने गई थी, मोहम्मद जाकिर हुसैन सर पीछे-पीछे आ गए': मिडिल स्कूल में...

‘शौच करने गई थी, मोहम्मद जाकिर हुसैन सर पीछे-पीछे आ गए’: मिडिल स्कूल में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

छात्रा ने ये भी बताया कि जब वो शौच के लिए गई थी, तब पीछे-पीछे पहुँचे शिक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने उसके साथ गलत हरकत की।

बिहार के सुपौल में शिक्षक जाकिर हुसैन ने 7वीं कक्षा की लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। छात्रा ने परिजनों को सारा वाकया सुनाया, जिसके बाद वो उसे थाने लेकर गए और मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मामला सरायगढ़ के लौकहा पंचायत का है। जाकिर हुसैन यहीं के मिडिल स्कूल में बतौर सहायक शिक्षक कार्यरत है।

ठाध्यक्ष राघव शरण ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र के पिता के आवेदन के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। ये घटना शनिवार (2 जुलाई, 2022) की है, जब जाकिर हुसैन ने राइटिंग दिखाने के बहाने छात्र को क्लासरूम के पीछे ले जाकर उसका यौन शोषण किया। स्कूल में छुट्टी के बाद पीड़िता ने घर जाकर परिवार को इस बात की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर शिक्षक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा ने ये भी बताया कि जब वो शौच के लिए गई थी, तब पीछे-पीछे पहुँचे शिक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने उसके साथ गलत हरकत की। मामला भपटियाही थाना क्षेत्र का है, जहाँ की हाजत में पहले शिक्षक को ले जाकर बंद किया गया। मोहम्मद जाकिर हुसैन छात्रा के पीछे-पीछे उसके घर भी पहुँच गया था। तब वो आक्रोशित होकर अपने माता-पिता को उसकी हरकतों की जानकारी देने जा रही थी। लोगों ने नाबालिग छात्र से छेड़छाड़ के आरोपित की पिटाई भी की।

लोगों ने शिक्षक को घेर लिया था। जब ये घटना हुई, तब माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षक परिसर में ही मौजूद थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -