Homeदेश-समाजपड़ोसियों ने पालतू कुत्ते को लेकर सुनाई खरी-खोटी, डॉक्टर ने कहा- कोरोना वायरस की...

पड़ोसियों ने पालतू कुत्ते को लेकर सुनाई खरी-खोटी, डॉक्टर ने कहा- कोरोना वायरस की वजह से किया जा रहा परेशान

मेहता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पालतू कुत्ते को लेकर शुरू होने वाली बहस को कोरोना वायरस तक ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चूँकि डॉ संजीवनी सिविल अस्पताल में डॉक्टर हैं, तो उनके कोरोना वायरस के संपर्क में आने को लेकर मेहता पहले भी कई बार सवाल-जवाब कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक आदमी को एक महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है। वह आदमी, जो डॉक्टर का पड़ोसी है, ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उस पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की।

वीडियो में, गुलाबी टी-शर्ट में एक शख्स को महिला को गालियाँ देते हुए सुना जा सकता है। इसके साथ ही वह शख्स कहता है कि क्या हो गया, अगर वो डॉक्टर है तो? वीडियो में आगे एक जगह पर वो महिला की तरफ लपकता है और उसका फोन छीनने की कोशिश करता है, जिससे वह इस घटना को रिकॉर्ड कर रही होती है।

जानकारी के मुताबिक यह विवाद डॉक्टर के पालतू कुत्ते के पड़ोसी पर हमला करने को लेकर शुरू हुआ था। गुलाबी टी-शर्ट में आदमी की पहचान चेतन मेहता के रूप में है, जबकि डॉक्टर का नाम संजीवनी पाणिग्रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार शाम जब मेहता की पत्नी बाहर निकल रही थीं, तो डॉ संजीवनी के पालतू कुत्ते ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया और फिर उन पर हमला किया।

इसके बाद मेहता की पत्नी ने पड़ोसी के साथ लड़ाई शुरू कर दी और जल्द ही चेतन भी इस लड़ाई में शामिल हो गया। इसी समय डॉक्टर ने पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और विधायक को इसके बारे में सूचित किया। इसके बाद अदजान पुलिस ने मौके पर जाकर मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

मेहता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पालतू कुत्ते को लेकर शुरू होने वाली बहस को कोरोना वायरस तक ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चूँकि डॉ संजीवनी सिविल अस्पताल में डॉक्टर हैं, तो उनके कोरोना वायरस के संपर्क में आने को लेकर मेहता पहले भी कई बार सवाल-जवाब कर चुके हैं। 

25 मार्च को दोनों पड़ोसियों में इस बात को लेकर लड़ाई भी हुई थी। रविवार को जब डॉ संजीवनी के पालतू कुत्ते ने मेहता की पत्नी पर हमला किया, तो मेहता उसके बचाव में आए, जिसके बाद पालतू कुत्ता घर के अंदर वापस चला गया। मेहता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि डॉ संजीवनी ने वायरल वीडियो में इस मामले को कोरोना वायरस से जोड़ दिया है। चेतन मेहता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने वीडियो शूट किया और इसे उसके पति को बदनाम करने के लिए वायरल कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -