Homeदेश-समाजसाँप को मारा और खा गया, तमिलनाडु के व्यक्ति ने कहा- कोरोना से बचने...

साँप को मारा और खा गया, तमिलनाडु के व्यक्ति ने कहा- कोरोना से बचने के लिए किया, लगा ₹7,500 का जुर्माना

वीडियो में वेदिवल यह कहता हुआ देखा गया कि साँप Covid-19 संक्रमण के लिए एक बढ़ियाँ एंटीडोट (Antidote) है और ऐसा करने से इंसान कोरोना वायरस संक्रमण से बचा रहेगा।

तमिलनाडु के एक गाँव में कोरोना वायरस के इलाज के नाम पर साँप को खाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति साँप को खाते हुए देखा गया और साथ में वह दावा कर रहा है कि साँप को खाने से Covid-19 संक्रमण नहीं होता।

मामला तमिलनाडु के तिरुनेलवेलि जिले के पेरुमलपट्टी गाँव का है। वेदिवल नाम के एक व्यक्ति ने पहले एक खेत से साँप को पकड़ा और उसे मार दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने साँप को खाते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में वेदिवल यह कहता हुआ देखा गया कि साँप Covid-19 संक्रमण के लिए एक बढ़ियाँ एंटीडोट (Antidote) है और ऐसा करने से इंसान कोरोना वायरस संक्रमण से बचा रहेगा।

हालाँकि, वीडियो वायरल होने के बाद पर्यावरणविदों का ध्यान इस घटना पर गया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वेदिवल पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उस पर 7,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया।

वेदिवल यही कहता रहा कि उसने कोरोना वायरस से बचने के लिए साँप को खाया। वेदिवल द्वारा साँप को खाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कई विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है क्योंकि ऐसे जानवर विषैले होते हैं।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -