Homeदेश-समाजतमिलनाडु : ISIS के साथ मिल आतंकी साजिश रचने वाला इंजीनियरिंग छात्र मीर अली...

तमिलनाडु : ISIS के साथ मिल आतंकी साजिश रचने वाला इंजीनियरिंग छात्र मीर अली गिरफ्तार, गैर-मुस्लिमों को डराने के लिए करने वाला था VIP की हत्या

मीर अली की ऑनलाइन गतिविधियों के चलते वह केंद्रीय खुफिया ब्यूरो की रडार पर आया था। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह राज्य के गैर-मुस्लिम समुदायों के बीच डर पैदा करने के लिए एक वीआईपी व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रच रहा था।

तमिलनाडु में 22 साल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र को पुलिस ने इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़के की पहचान मीर अनस अली के तौर पर हुई है। आरोप है कि वह आईएसआईएस से मिलकर आतंकी हमले की योजना बना रहा था। वह टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नियमित तौर पर आईएस से संपर्क में था।

जानकारी के मुताबिक, मीर अनस अली, अंबुर जिले के मसुदी गली का रहने वाला है और तमिलानाडु के रानीपेट जिले के एक निजी कॉलेज से मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है। खुफिया एजेंसी से मिली सूचना के बाद उसे शनिवार को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस उसे शहर से 35 किलोमीटर दूर अनाईकट थाने ले गई।

बता दें कि मीर अली की ऑनलाइन गतिविधियों के चलते वह केंद्रीय खुफिया ब्यूरो की रडार पर आया था। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह राज्य के गैर-मुस्लिम समुदायों के बीच डर पैदा करने के लिए एक वीआईपी व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 122, 125 और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर की। वहीं मजिस्ट्रेट अदालत ने उसे वेल्लोर की सेंट्रल जेल में रिमांड पर भेजा।

अंबुर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से टिप मिलने के बाद कई महीनों से अनस की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी और पर्याप्त सबूतों के मिलने के बाद ही उसको गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ्तारी इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, क्यू ब्रांच और एसबी-सीआईडी के सहयोग से हुई। घंटों की पूछताछ के बाद अली गिरफ्तार किया गया और अंबुर पुलिस को इन्हें सौंपा गया।

देवबंद में फारुख गिरफ्तार

गौरतलब है कि तमिलनाडु के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में भी रविवार को एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई। उसकी पहचान कर्नाटक निवासी फारुख के तौर पर की गई। एनआईए की जाँच में फारुख के संबंध आईएस से मिले। कथिततौर पर वह एक मदरसा छात्र है। उसके बारे में एनआईए को गोपनीय सूचना मिली थी। साथ ही ये भी पता चला था कि संदिग्ध छात्र सीरिया में हुए बम धमाकों से जुड़ा था। अब एटीएस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -