Homeदेश-समाजतनवीर कर रहा था हिन्दू छात्रा से छेड़छाड़, गुंडे लाकर घर में घुसा: रोकने...

तनवीर कर रहा था हिन्दू छात्रा से छेड़छाड़, गुंडे लाकर घर में घुसा: रोकने पर की गार्डों से मारपीट, UP पुलिस ने पकड़ा

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के पश्चात उसने बलवा, महिला से छेड़छाड़ करने और डराने धमकाने जैसी धाराओं में तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। तनवीर के अन्य साथी अब भी फरार हैं।

नोएडा के सेक्टर 142 की एक सोसायटी में तनवीर अहमद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साथ में पढ़ने वाली एक हिन्दू छात्रा के परिवार वालों पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकियाँ दीं। इससे पहले तनवीर ने छात्रा के साथ छेड़खानी भी की थी। पीड़िता नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में BALLB की छात्रा है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ ही पढ़ने वाले तनवीर अहमद ने 30 अक्टूबर को नोएडा की पारस टियरा सोसायटी में स्थित उसके अपार्टमेन्ट में घुस कर छेड़खानी की और प्रताड़ित किया। इसकी अगली सुबह तनवीर वापस आकर फिर छात्रा को परेशान करने लगा।

इस दौरान वह अपने साथ 8-10 गुंडे लेकर आया, जो कि छात्रा समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता के हल्ला मचाने पर सोसायटी के गार्ड ने आकर उन्हें बचाया। पीड़िता ने बताया कि यदि गार्ड वहाँ आकर उनके परिवार को ना बचाते तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

सोसायटी के गार्डों का गुंडों को रोकते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि तनवीर अपने गुंडों के साथ गार्डों से मारपीट कर रहा है और उन्हें धमका रहा है। थोड़ी देर गार्डों से उलझने के बाद तनवीर अपने साथियों के साथ घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के पश्चात उसने बलवा, महिला से छेड़छाड़ करने और डराने धमकाने जैसी धाराओं में तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। तनवीर के अन्य साथी अब भी फरार हैं।

इस मामले में नोएडा सेंट्रल के ADCP हिरदेश कठेरिया ने कहा, “सेक्टर 142 थाने को पारस टियरा सोसायटी में 29 और 30 अक्टूबर को हुई घटना के विषय में जानकारी दी गई। इस पर तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया। दोनों एक साथ ही पढ़ते हैं। 29 को तनवीर ने पीड़िता के घर पर अभद्रता की। इस मामले में अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -