Homeदेश-समाजसाढ़े तीन साल की छात्रा से कंप्यूटर टीचर कासिम रेहान ने किया रेप, प्राइवेट...

साढ़े तीन साल की छात्रा से कंप्यूटर टीचर कासिम रेहान ने किया रेप, प्राइवेट स्कूल पर मामला दबाने का आरोप: बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर माँ ने देखा घाव, फिर हुआ खुलासा

स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति ने मामले को दबाने या शिकायत पर ध्यान नहीं देने का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें पुलिस से मिली। आरोपित पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले को दबाने जैसी शिकायतों की भी जाँच की जाएगी। अगर आरोप सच निकला तो स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में कासिम रेहान नाम के टीचर ने साढ़े 3 साल की अपनी छात्रा से रेप किया है। कासिम इस स्कूल के आईटी डिपार्टमेंट में पढ़ाता था। घटना सोमवार (16 सितंबर 2024) की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल प्रशासन पर घटना को दबाकर आरोपित को बचाने की कोशिश का आरोप लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल के कमलानगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली साढ़े 3 साल की पीड़िता सोमवार को अपने घर पहुँची। पीड़िता की माँ को बेटी की तबीयत ठीक नहीं लगी। उसने जाँच की तो उसके प्राइवेट पार्ट पर घाव दिखा। जब माँ ने बेटी से इसकी वजह पूछी तो असलियत सामने आई। बच्ची ने टीचर कासिम रेहान की करतूत बताई।

कासिम रेहान स्कूल में आईटी का टीचर है। इसके बाद बच्ची के माता-पिता स्कूल पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रिंसिपल व मैनेजमेंट सहित अन्य स्टाफ से कासिम की करतूत बताई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ही कासिम के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। आखिरकार पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी।

पीड़िता के परिजनों की इस तहरीर का संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस FIR में कासिम रेहान को नामजद आरोपित बनाया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति ने मामले को दबाने या शिकायत पर ध्यान नहीं देने का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें पुलिस से मिली। आरोपित पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले को दबाने जैसी शिकायतों की भी जाँच की जाएगी। अगर आरोप सच निकला तो स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -