Homeदेश-समाजबर्थडे पार्टी में गए TMC नेता की हत्या; सिर और कान में मारी गई...

बर्थडे पार्टी में गए TMC नेता की हत्या; सिर और कान में मारी गई गोलियाँ… घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय बिजन दास के रूप में हुई है। बिजन दास अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय बिजन दास के रूप में हुई है। बिजन दास अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। रविवार (25 फरवरी 2024) की रात लगभग 11 बजे बिजन दास अपने दोस्त के घर पार्टी में गए थे। इस पार्टी में बिजन की बहस गौतम दास नाम के एक जमीन कारोबारी से होने लगी। यही बहस बाद में नोक-झोंक में बदल गई। इसी दौरान पार्टी में ही शामिल एक अन्य व्यक्ति ने बिजन दास पर गोलियाँ बरसानी शुरू कर दीं।

बिजन दास को 2 गोलियाँ लगीं। पहली गोली उनके सिर में लगी और दूसरी गोली उनके कान के पास लगी। घायल बिजन दास को लोगों ने स्थानीय बारासात अस्पताल पहुँचाया। यहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर के फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का दावा है कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बिजन दास की मौत पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि मृतक बिजन दास छात्र राजनीति से ही तृणमूल कॉन्ग्रेस से जुड़े हुए थे। फ़िलहाल वह गुमा एक नंबर पंचायत के उपमुखिया थे।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बिजन दास का पहले से गौतम दास से जमीनी विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी में किसी बात पर बिजन और गौतम में विवाद हुआ था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -