Homeदेश-समाजराजस्थान के टोंक में भाईयों ने किया बहन का रेप, गर्भवती पीड़िता का बच्चा...

राजस्थान के टोंक में भाईयों ने किया बहन का रेप, गर्भवती पीड़िता का बच्चा कुछ घंटों में चल बसा

जब पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसने माँ-बाप को बताया कि उसके सगे और फ़ुफ़ेरे भाईयों ने उसे अकेला पाकर एक दिन उसके साथ बलात्कार किया था, लेकिन वह डर और शर्म के कारण उस समय चुप रही थी।

राजस्थान के टोंक में एक शर्मनाक घटना में एक नाबालिग के साथ उसी के सगे और फुफेरे भाईयों ने कथित तौर पर बलात्कार किया, और फ़ुफ़ेरे भाई से पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के नवजात बच्चे का जब डीएनए टेस्ट हुआ तो उसमें फ़ुफ़ेरे भाई के पिता होने का पता चला। लेकिन वह बच्चा कुछ ही घंटों में मर भी गया। पीड़िता टोंक के देवली की रहने वाली बताई जा रही है।

मीडिया खबरों में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि पीड़िता के पिता ने अपने बेटे और भांजे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट में देवली के थानाधिकारी नरेश शर्मा द्वारा कहा गया है कि मामले की तहरीर इसी साल की 18 जुलाई को की गई थी।

शिशु के जन्म के बाद दोनों का डीएनए लेकर शिशु के साथ मिलाकर देखा गया तो पीड़िता का फ़ुफ़ेरा भाई पिता निकला।

इसके पहले जब पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसने माँ-बाप को बताया कि उसके सगे और फ़ुफ़ेरे भाईयों ने उसे अकेला पाकर एक दिन उसके साथ बलात्कार किया था, लेकिन वह डर और शर्म के कारण उस समय चुप रही थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने फ़ुफ़ेरे भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि चूँकि वह खुद भी नाबालिग है, अतः उसे किशोर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -