Homeदेश-समाजजम्मू कश्मीर में अब पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या, सिर में जख्म...

जम्मू कश्मीर में अब पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या, सिर में जख्म के निशान: अक्टूबर महीने में गिरी थीं 44 लाशें

गोली लगने के बाद घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को महाराजा हरि सिंह अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जाने वाली हिंसक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रविवार (7 नवंबर, 2021) को आतंकियों ने श्रीनगर में तौसीफ अहमद नाम के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या कर दी। ये घटना बेमिना इलाके के एसडी कॉलोनी में हुई। गोली लगने के बाद घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को महाराजा हरि सिंह अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉन्स्टेबल तौसीफ अहमद के सिर में गोली के जख्म थे।

पुलिस ने जानकारी दी है कि हमलावरों को चिह्नित कर के उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बटमालू क्षेत्र में जहाँ ये घटना हुई, वहाँ इससे पहले भी आतंकियों के साथ भारतीय सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो चुकी है। ताज़ा घटना रात के 8 बजे हुई। तौसीफ अहमद 30 साल के थे। उस क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि अक्टूबर का महीना जम्मू कश्मीर के लिए काफी हिंसक रहा है। इस एक महीने में आतंकी मुठभेड़ों में कुल 44 मौतें हुई हैं। एक तरफ सुरक्षा बलों ने 19 आतंकियों को एकाउंटर में ढेर किया है तो वहीं दूसरी तरफ 12 सुरक्षाकर्मी भी बलिदान हुए हैं। आतंकी हमले में अन्य राज्यों से यहाँ काम करने आए 5 बाहरी मजदूरों सहित कुल 13 आम नागरिकों को अपनी जा गँवानी पड़ी। इसके बाद घाटी से नए सिरे से पलायन शुरू हो गया था। आतंकियों की कोशिश है कि आम लोगों में डर बिठाया जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -