Thursday, April 25, 2024
Homeदेश-समाजमेले में बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे मुस्लिम युवक, भाई ने विरोध किया...

मेले में बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे मुस्लिम युवक, भाई ने विरोध किया तो हुई मॉब लिंचिंग: MP में नगर निगम ने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाया

उज्जैन में कार्तिक मेले में झूला झूलते समय एक लड़की को कुछ मुस्लिम लड़के तंग कर रहे थे। जब लड़की के भाई ने इस पर विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला। घटना में शामिल आरोपितों पर अब मध्य प्रदेश सरकार ने एक्शन लिया है और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बहन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में, उज्जैन नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाया है। छेड़छाड़ और हत्या करने वाले सभी आरोपित मुस्लिम हैं। मामले में, 6 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उज्जैन में आयोजित हुए कार्तिक मेले में झूला झूल रही एक युवती से मुस्लिम युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पर उसके भाई ने विरोध किया तो उन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर चाकू से हमला कर दिया था। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान, दीपक उर्फ दीपू जादम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। साथ ही, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपितों की पहचान सलमान, जीशान, इशराक, सलीम उर्फ सद्दाम, उस्मान के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित नाबालिग है, जिसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। फरार आरोपितों की पहचान यासिर, शकील और अकील के रूप में हुई है।

युवती से छेड़छाड़ और हत्या के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। उज्जैन नगर निगम, राजस्व व पुलिस विभाग की मौजूदगी में मामले में संलिप्त 3 आरोपितों के घर ही गिराए गए हैं। वहीं, अन्य आरोपितों के घरों को वेरिफाइ कर उन पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक आरोपित का परिवार किराए के मकान में रह रहा था। उपरोक्त मकान को भी खाली कराया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर उज्जैन एसडीएम कल्याणी पांडे का कहना है, “कार्तिक मेले में हुई हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनके घरों की जाँच की गई थी। इस जाँच में नगर निगम ने पाया कि तीन घर बिना अनुमति लिए बनाए गए थे। इसके बाद नगर निगम ने आरोपितों के परिजनों को सूचना देकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। अन्य आरोपितों के घर भी चिन्हित किए जा रहे हैं। सभी पर कार्रवाई होगी।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कर्नाटक में सारे मुस्लिमों को आरक्षण मिलने से संतुष्ट नहीं पिछड़ा आयोग, कॉन्ग्रेस की सरकार को भेजा जाएगा समन: लोग भी उठा रहे सवाल

कर्नाटक राज्य में सारे मुस्लिमों को आरक्षण देने का मामला शांत नहीं है। NCBC अध्यक्ष ने कहा है कि वो इस पर जल्द ही मुख्य सचिव को समन भेजेंगे।

मार्क्सवादी सोच पर नहीं करेंगे काम: संपत्ति के बँटवारे पर बोला सुप्रीम कोर्ट, कहा- निजी प्रॉपर्टी नहीं ले सकते

संपत्ति के बँटवारे केस सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा है कि वो मार्क्सवादी विचार का पालन नहीं करेंगे, जो कहता है कि सब संपत्ति राज्य की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe