Homeदेश-समाजनूहँ में विज्ञापन- 'नि:संतान महिलाओं को गर्भवती करो, लाखों कमाओं': एजाज, इरशाद को पुलिस...

नूहँ में विज्ञापन- ‘नि:संतान महिलाओं को गर्भवती करो, लाखों कमाओं’: एजाज, इरशाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब कोई व्यक्ति विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क करता था, तो वे उनसे रजिस्ट्रेशन फीस और फाइलिंग की कास्ट वसूलते थे, इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर देते थे। पुलिस ने बताया कि 4 से ज्यादा फर्जी फेसबुक अकाउंट और विज्ञापन मिले हैं।

हरियाणा के नूहँ के ठगों ने नया कारनामा कर डाला है। उन्होंने अब ‘नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’ की स्कीम निकाली है। ठगों ने बाकायदा विज्ञापन भी दिया था, जिसका शीर्षक था ‘प्रेग्नेंट जॉब’। हालाँकि ये विज्ञापन पुलिस की नजर में आ गए और ठगों का भंडाफोड़ हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठगों ने प्रेग्नेंट जॉब के नाम से विज्ञापन दिया था और कहा था कि ऐसी महिला को प्रेग्नेंट करना है, जिसको औलाद नहीं हो रही। अगर आपने ऐसा कर दिया, तो लाखों रुपए मिलेंगे। ये मामला हरियाणा के नूहँ जिले से सामने आया है। जहाँ महिलाओं को गर्भवती करने के लिए पैसे देने वाले फर्जी विज्ञापन निकाले थे। ये विज्ञापन पुलिस की नजर में आ गए, जिसके बाद पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी से संपर्क किया और एजाज-इरशाद को धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, एजाज और इरशाद पुरुषों को सुंदर महिलाओं की तस्वीरों के जरिए रिझाते थे और झाँसा देते थे कि अगर इस महिला को प्रेग्नेंट कर दिया, तो उसे लाखों रुपए मिलेंगे, क्योंकि महिला को बच्चे नहीं हो रहे। ये ठग लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं की फेक तस्वीरों का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने बताया कि जब कोई व्यक्ति विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क करता था, तो वे उनसे रजिस्ट्रेशन फीस और फाइलिंग की कास्ट वसूलते थे, इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर देते थे। पुलिस ने बताया कि 4 से ज्यादा फर्जी फेसबुक अकाउंट और विज्ञापन मिले हैं। अब दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि नूहँ से पिछले कुछ समय से ठगी के कई मामले सामने आए हैं। कुछ मामले हाई प्रोफाइल साइबर क्राइम के भी रहे हैं। नूहँ से कई ठगों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में प्रेग्नेंट जॉब का विज्ञापन देखते ही पुलिस सक्रिय हो गई और ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -