Homeदेश-समाज'अपनी बेटी मेरे पास भेजो नहीं तो पूरे परिवार का सर तन से जुदा...

‘अपनी बेटी मेरे पास भेजो नहीं तो पूरे परिवार का सर तन से जुदा कर दूँगा’: मोहम्मद रहीस ने हिंदू पिता को दी धमकी, कहा- तेरी बेटी की अश्लील फोटो वायरल करूँगा

लड़की के पिता का कहना है कि मोहम्मद रहीस लगातार उनके परिवार पर बेटी को उसके पास भेजने का दबाव बना रहा है। 23 अगस्त को उसने अपने ह्वॉट्सएप स्टेटस पर उसकी बेटी की अश्लील तस्वीर लगा दी थी। धमकी दी है कि इस तस्वीर को वह वायरल कर देगा।

धीरे-धीरे ही सही, लव जेहाद (Love Jihad) का पर्दाफाश होने के बाद अब जेहादी खुलेआम उत्पात मचाने लगे हैं। झारखंड में अंकिता सिंह को जलाकर मारने और दिल्ली के संगम विहार में नैना मिश्रा को गोली मारने की घटना के बीच यूपी के बागपत से ऐसी ही जोर-जबरदस्ती की एक घटना सामने आई है।

बागपत में मोहम्मद रहीस नाम का लड़का एक हिंदू लड़की के माता-पिता पर अपनी बेटी को उसके पास भेजने का लगातार दबाव बना रहा है। बेटी को नहीं भेजने पर उसने पूरे परिवार का ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी है। पिता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की माँग की है।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद रहीस उन पर अपनी बेटी को उसके पास भेजने के लिए मानसिक दबाव बना रहा है। जब उन्होंने मना किया तो उनकी बेटी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। साथ ही परिवार को हत्या की धमकी दी है।

लड़की के पिता का कहना है कि वे बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 18 जुलाई को वे अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी बीच गाजियाबाद का रहने वाला मोहम्मद रहीस नाम का मुस्लिम लड़का उन्हें रास्ते में रोक लिया।

लड़की के पिता का कहना है कि रहीस उनकी पत्नी से बोला कि ‘अपनी बेटी को मेरे पास भेज दो, नहीं तो तुम्हारा और तुम्हारे पति का सर तन से जुदा कर दूँगा’। इसके बाद से उनका परिवार डरा हुआ है।

लड़की के पिता बताया कि हंगामा देखकर मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर लड़का वहाँ से भाग गया। इसके बाद से वह लगातार उनके परिवार पर लड़की को भेजने का दबाव बना रहा है। 23 अगस्त को उसने अपने ह्वॉट्सएप स्टेटस पर उसकी बेटी की अश्लील तस्वीर लगा दी।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं, वह लड़का शुक्र बाजार में ठेला लगाता था। 30 मई को उसकी बेटी बिना बताए लापता हो गई थी। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने उनकी बेटी को एक महीने बाद बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।

उसके बाद से वह युवक लड़की को उसके पास भेजने का दबाव बना रहा है। इसके साथ ही परिजनों को हत्या की धमकी दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुस्लिम लड़के साथ पीड़ित की बेटी का प्रेम प्रसंग है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -