Homeदेश-समाजहिन्दू लड़के से मुस्कान ने किया प्यार तो भाइयों ने माँ को बाथरूम में...

हिन्दू लड़के से मुस्कान ने किया प्यार तो भाइयों ने माँ को बाथरूम में बंद कर खटिया के पाए से पीट-पीट कर मार डाला

मुस्लिम लड़की मुस्कान को एक हिन्दू लड़के से प्यार हो गया था जिसके बाद वह उसी हिन्दू लड़के के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। पुलिस ने उसे गुरुवार को वहाँ से बरामद किया और बगैर कोर्ट में बयान करवाए लड़की को उसकी माँ को सौंप दिया। आज उसके भाइयों ने अपनी माँ को बाथरूम में बंद करने के बाद मुस्कान को खटिया के पाए से तबतक पीटा जबतक वह मर नहीं गई।

बरेली से एक बेहद दुखद, सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही जिसमें दो भाइयों ने अपनी सगी छोटी बहन की निर्ममता पूर्वक पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस नृशंस हत्या की वजह लड़की का दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम करना था। बताते चलें कि लड़का हिन्दू था, जबकि लड़की मुस्लिम। जो लड़की के भाइयों को कतई नागवार गुजरा और उन्होंने अपनी माँ को बाथरूम में बंद कर, खटिया के पाए से पीट-पीट कर अपनी बहन की हत्या कर दी। रूह कँपा देने वाली यह घटना बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर की है। पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

17 वर्षीय मुस्कान नाम की इस किशोरी की हत्या उसके उन्हीं भाइयों ने कर डाली जिन पर उसकी रक्षा का भार था। रिपोर्ट्स के अनुसार मुस्लिम लड़की मुस्कान को एक हिन्दू लड़के से प्यार हो गया था जिसके बाद वह उसी हिन्दू लड़के के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे गुरुवार को वहाँ से बरामद किया और बगैर कोर्ट में बयान करवाए लड़की को उसकी माँ सलमा को सौंप दिया। जिसके बाद आज शुक्रवार को मुस्कान के भाइयों ने अपनी माँ को बाथरूम में बंद करने के बाद मुस्कान को खटिया के पाए से तबतक पीटा जबतक वह मर नहीं गई।

मुस्कान फाइल फोटो साभार : न्यूज़ 18

इस जघन्य हत्याकांड के बाद बरेली के एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि माँ की तहरीर पर मृतक किशोरी मुस्कान के दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या की जाँच कर रही है और हत्या में इस्तेमाल खटिया के पाए आदि को बतौर साक्ष्य एकत्र कर लिया है। दैनिक जागरण के अनुसार जानकारी मिलने पर अफसरों के आदेश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई। जहाँ टीम निरीक्षण कर रही है। हालाँकि, मामले में किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -