Homeदेश-समाजपड़ोस के घर में घुस मौलवी ने नाबालिग बच्ची को दबोचा, हल्ला मचने पर...

पड़ोस के घर में घुस मौलवी ने नाबालिग बच्ची को दबोचा, हल्ला मचने पर फरार: शिकायत के बाद देवरिया पुलिस ने गुलाम वारिस को पकड़ा

पीड़िता ने बताया है कि घर में घुसे मौलवी ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। इसके बाद मौलवी ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गुलाम वारिस की नीयत भाँप कर लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग लोग जमा होने लगे तो मौलवी भाग निकला। बाद में शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मस्जिद के मौलवी द्वारा के नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम गुलाम वारिस है जो एक मस्जिद में काम करता है। गुलाम वारिस पीड़िता को अकेला देख कर उसके घर में घुस गया था। पीड़िता ने शोर मचाया तो मौलवी फरार हो गया था जिसे बाद पुलिस ने उसे गुरुवार (13 अप्रैल 2023) को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला देवरिया के थानाक्षेत्र महुआडीह का है। यहाँ के एक गाँव पलिया कलां में एक मस्जिद में गुलाम वारिस नाम का मौलवी रहा करता था। वह इसी मस्जिद में काम किया करता था। मूल रूप से गुलाम वारिस भुलवारिया गाँव का रहने वाला है। मस्जिद के बगल में ही 13 साल की एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। घटना के दिन पीड़िता के परिवार वाले खेतों में काम करने गए थे। तब लड़की घर में अकेली थी जिसकी भनक मौलवी को लग गई।

शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि घर में घुसे मौलवी ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। इसके बाद मौलवी ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गुलाम वारिस की नीयत भाँप कर लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग लोग जमा होने लगे तो मौलवी भाग निकला। लड़की के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने गुलाम वारिस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -