Homeदेश-समाज70 साल की महिला को शौहर मुंशिफ अली ने दिया तीन तलाक: कॉन्ग्रेसी बेटी...

70 साल की महिला को शौहर मुंशिफ अली ने दिया तीन तलाक: कॉन्ग्रेसी बेटी ने बुरी तरह पीटा, रोते-बिलखते PM मोदी-CM योगी से लगाई गुहार

महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने बुरी तरह पिटाई की है। उनके पास घटना का वीडियो भी है। महिला का आरोप है कि घर की बिजली काट दी गई है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुजुर्ग महिला को तीन तलाक देने और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 70 साल की महिला का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने मारपीट का आरोप अपनी बड़ी बेटी पर लगाया है। उनका कहना है कि कॉन्ग्रेस की नेत्री होने की वजह से पुलिस मारपीट करने वाली बेटी पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता शुक्रवार (3 फरवरी, 2023) को एसएसपी कार्यालय पहुँची और न्याय की माँग करने लगी। मीडिया के सामने भी महिला रोते-बिलखते हुए अपनी बात रख रही थीं। महिला का आरोप है कि 10 जनवरी, 2023 को उसके शौहर मुंशिफ अली और बेटी उसके घर पहुँचे। दोनों ने महिला के साथ मारपीट की। शौहर ने इस बीच महिला को तीन तलाक दे दिया। बेटी रूही खान ने कॉन्ग्रेस नेता होने का धौंस दिखाया।

महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने बुरी तरह पिटाई की है। उनके पास घटना का वीडियो भी है। महिला का आरोप है कि घर की बिजली काट दी गई है। उनकी बेटी रात को गुंडो को लेकर आती है और धमकी देती है। महिला ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि महिला 20 सालों से अपने शौहर से अलग रह रही है। परिवार में संपत्ति विवाद चल रहा है। इसे लेकर महिला के साथ मारपीट हुई थी। महिला ने पिटाई और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की टीम जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जाँच में जो तथ्य सामने आएँगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।

कभी ग्रीस से लेकर गंगा तक थी दहाड़, अब सिर्फ गिर तक सीमित क्यों हैं एशियाई शेर?: पढ़ें विलुप्ति के कगार से जंगलों पर...

फिर आया 2025 का आँकड़ा। गुजरात सरकार द्वारा घोषित की गई हालिया गणना के अनुसार, राज्य में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 तक पहुँच गई है।
- विज्ञापन -