Homeदेश-समाजझाड़-फूँक के बहाने ठगे ₹16 लाख, फिर धर्मांतरण और निकाह के लिए नेपाल ले...

झाड़-फूँक के बहाने ठगे ₹16 लाख, फिर धर्मांतरण और निकाह के लिए नेपाल ले जाने की कोशिश

अब आरोपित महिला पर इस्लाम कबूलने और निकाह के लिए दबाव बना रहा है। इसके लिए आरोपितों द्वारा विधवा महिला को निकाह के लिए जबरन नेपाल ले जाने की बात भी सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में झाड़-फूंक के नाम पर झाँसा देने, ठगी और धर्मान्तरण का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामले में तथाकथित आरोपित ने खुद को ‘तांत्रिक’ बताते हुए अपने दोस्त के साथ मिलकर एक विधवा महिला से लाखों रुपए हड़प लिए हैं। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म का भी मामला सामने आया है। देनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, अब आरोपित महिला पर इस्लाम कबूलने और निकाह के लिए दबाव बना रहा है। इसके लिए आरोपितों द्वारा विधवा महिला को निकाह के लिए जबरन नेपाल ले जाने की बात भी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने शनिवार (28 अगस्त, 2021) को आइजी कार्यालय पहुँचकर और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बरेली के बारादरी थाने में मामले की तहरीर दी। मामले में इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। जाँच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इकलौते बेटे की तबियत खराब रहती है। काफी दिन पहले मंदिर में उसकी मुलाकात उसी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई। हमदर्दी दिखाकर उसने विधवा महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया। हालात से वाकिफ होते ही घर की दिक्कतों को दूर करने का हवाला देते हुए एक तथाकथित ‘तांत्रिक’ से मुलाकात कराई। झाड़-फूंक करने वाले ने घर में किसी के साये होने की बात कह कर इलाज के नाम पर झाँसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए।

पीड़िता ने आरोपितों द्वारा झाँसा देकर करीब 16 लाख रुपए हड़पने की बात कही। रिपोर्ट के अनुसार, 24 अगस्त की देर रात आरोपित दो अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुँचा और धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने लगा। साथ ही जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास करने लगा। पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित भाग निकले।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूँ जिले से एक ग्रूमिंग जिहाद गिरोह के मास्टरमाइंड सैय्यद निजाम को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बरेली जिले के जगतपुर निवासी सैय्यद निजाम को पकड़ा है, जो खुद को तांत्रिक बताकर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करवाता था।

सैय्यद निजाम पर आरोप है कि उसने इस्लाम मजहब कबूल करवाने के लिए हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फँसाया। वह जादू-टोना का इस्तेमाल करके एक चुटकी में उनकी समस्याओं का समाधान करने का दावा ​करता था। बाद में वह उन युवतियों को अपने घर पर बुलाता और उनके साथ दुष्कर्म करता। फिर वह जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा देता।

जाँच के दौरान पता चला कि आरोपित ने एक दर्जन से अधिक लड़कियों को हिंदू से मुस्लिम बना दिया है। साथ ही निजाम ने यह भी कबूल किया है कि उसने पीड़ितों को झूठ बोलकर और धमकाकर उनसे कम से कम 25 लाख रुपए लूटे हैं। निजाम का अपना जुर्म कबूल करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कबूल करता दिख रहा है कि उसने युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है।

इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड सैय्यद निजाम ने यह भी कबूल किया है कि वो महिलाओं और लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। ग्रूमिंग जिहाद गिरोह में निजाम के अलावा 12 और आरोपित शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -