Homeदेश-समाजअपनी ही अम्मी से गुलफाम का अवैध संबंध, शक में अब्बा शाहिद ने चाकू...

अपनी ही अम्मी से गुलफाम का अवैध संबंध, शक में अब्बा शाहिद ने चाकू घोंप मार डाला: बताया- मेरे बदले बच्चों के साथ रहना पसंद करती थी बीवी

शाहिद ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीवी और बेटे गुलफाम के बीच अवैध संबंधों का शक था। उसने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग उसके साथ झगड़ा करते थे। शाहिद बीवी को अपने साथ रहने के लिए कहता था, लेकिन वह उसकी बजाए अपने बच्चों के साथ रहना पसंद करती थी।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने यहाँ शाहिद नाम के शख्स को बेटे गुलफाम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। यह मामला तब सामने आया जब शाहिद के खिलाफ उसकी बीवी ने ही अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 45 वर्षीय शाहिद को 29 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म कूबल कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीवी और बेटे गुलफाम के बीच अवैध संबंधों का शक था। उसने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग उसके साथ झगड़ा करते थे। उसे मारते-पीटते थे। शाहिद बीवी को अपने साथ रहने के लिए कहता था, लेकिन वह उसकी बजाए अपने बच्चों के साथ रहना पसंद करती थी। इस बात से वह काफी गुस्से में रहता था।

आरोपित ने बताया कि 5 मार्च 2023 को उसने अपने बेटे गुलफाम को गाँव हाजीपुर में बुलाया और उसे फिर से समझाने का प्रयास किया तो वह उससे नाराज होकर बहस करने लगा। इससे आहत आरोपित ने गुलफाम पर छूरे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शाहिद ने छूरे को आम के बाग में झााड़ियों में छुपाकर रख दिया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अम्मी ने आरोप लगाया है कि उसके शौहर का बेटे गुलफाम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोपित ने गुस्से में आकर उसे चाकू से गोदकर घायल कर दिया। इसके बाद गुलफाम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 4/25अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इस घटना से दो दिन पहले 3 मार्च 2023 को बिजनौर के किरतपुर थाना इलाके में 5 साल की मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, रेप में नाकाम रहने पर पास के ही अमान खान (19) नाम के शख्स ने बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बच्ची की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -