Homeदेश-समाजरेप में नाकाम रहने पर शकील ने बेटी को कर दिया गंजा, जैसे ही...

रेप में नाकाम रहने पर शकील ने बेटी को कर दिया गंजा, जैसे ही बीवी पढ़ने लगती नमाज शुरू कर देता था गंदी हरकतें

पीड़िता ने बताया कि घर की इज्जत को छुपाने के लिए उसने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन इस बार जैसे ही उसकी अम्मी नमाज पढ़ने गई तो अब्बू शकील नशे में धुत्त होकर उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अब्बू ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विफल होने पर उसने अपनी बेटी की चोटी कैंची से काटने के बाद उसे उस्तरे से गंजा कर डाला। अब्बू की हदें पार होने के बाद बेटी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित अब्बू शकील को हिरासत में ले लिया है।

मामला थामा लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 26 का है। 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका अब्बू उस पर गंदी निगाह रखता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार जब भी उसकी अम्मी नमाज पढ़ने लगती, अब्बू नशे में धुत्त होकर उसके साथ गंदी हरकतें करता था। कथित तौर पर शकील पिछले 3 साल से बेटी के साथ गंदी हरकतें करता आ रहा था।

पीड़िता ने बताया कि घर की इज्जत को छुपाने के लिए उसने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन इस बार जैसे ही उसकी अम्मी नमाज पढ़ने गई तो अब्बू शकील नशे में धुत्त होकर उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद बेटी ने शोर मचा दी और उसके चंगुल से छूटने की कोशिश की। लेकिन शकील ने उसको पकड़ लिया और गंजा कर दिया।

पीड़िता ने थाना लिसाड़ी गेट में अब्बू के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित शकील को हिरासत में ले पीड़िता, उसकी अम्मी और मोहल्ले के लोगों के बयान दर्ज किए हैं और मेडिकल भी कराया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना के एक गाँव में अपनी ही नाबालिग बेटी से अब्बू द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। आरोपित अब्बू, गुलाम रसूल पिछले 1 साल से अपनी ही 16 साल की बेटी को हवस शिकार बनाया। लगातार दुष्कर्म के बाद जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तब मामले का खुलासा हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -