Homeदेश-समाजहाथ में थूक उगलकर युसूफ ने दी ग्राहक को फेस मसाज, हरकत वायरल होने...

हाथ में थूक उगलकर युसूफ ने दी ग्राहक को फेस मसाज, हरकत वायरल होने के बाद कन्नौज पुलिस में केस दर्ज: Video देख आ जाएगी घिन

ये मामला कन्नौज के तालग्राम का है। सैलून में थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई का नाम यूसुफ बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिस समय पर वो थूक लगाकर मसाज दे रहा था उस समय पर ग्राहक की आँखे बंद थीं। इसी का फायदा उठाते हुए ये हरकत की गई।

थूक जिहाद को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा आम है। इस बीच एक और वीडियो वायरल होना शुरू हुई है। इसमें देखा जा रहा है कि एक नाई हाथ में थूक लगाकर अपने ग्राहक को फेस मसाज दे रहा है। कथित वीडियो को ग्राहक ने ही बनाकर वायरल किया है। वीडियो के बीच में देख सकते हैं कि नाई मसाज करते हुए पहले घूमकर पीछे की ओर होता है, फिर हाथ पर थूकने के बाद उसी से चेहरे में मसाज करने लग जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पुलिस ने जानकारी होने पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला कन्नौज के तालग्राम का है। सैलून में थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई का नाम यूसुफ बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिस समय पर वो थूक लगाकर मसाज दे रहा था उस समय पर ग्राहक की आँखे बंद थीं। इसी का फायदा उठाते हुए ये हरकत की गई।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो करीब 10 दिन पुराना है मगर अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कन्नौज के पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने भी इसे शेयर करते हुए ये मुद्दा उठाया है। उन्होंने अपने एक्ट अकॉउंट पर इस हरकत को थूक जिहाद बताया।

सुब्रत पाठक ने इस संबंध में लिखा, “ये थूक जिहाद की घटना कन्नौज के तालाग्राम की है। पुलिस तो अपना काम करेगी ही लेकिन हमें सावधान रहना होगा।” पूर्व सांसद की पोस्ट पर ही कन्नौज पुलिस ने भी जवाब दिया। उन्होंने सूचना दी कि अभियोज पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में एडीजी जोन कानपुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भी केस में कार्रवाई की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -