Homeदेश-समाजसुमैया ने प्रेमी रेहान से कह अब्बा को ही कटवा डाला, सोए में कुल्हाड़ी...

सुमैया ने प्रेमी रेहान से कह अब्बा को ही कटवा डाला, सोए में कुल्हाड़ी से कई वार: रिश्ते पर जताई थी आपत्ति

28 दिसंबर की देर रात रेहान सोमैया के घर पहुँचा जहाँ उसे पता चला कि तबरेज़ पड़ोसी के घर में सोया है। रेहान कुल्हाड़ी लेकर वहाँ पहुँचा और तबरेज़ पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिसके बाद तबरेज़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तबरेज़ अहमद (52) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की बेटी सोमैया (18) और उसका प्रेमी रेहान (19) है।

मीडिया रिपोर्ट्स के पुलिस को मामले की जाँच के दौरान बेटी के बयानों पर संदेह हुआ। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक पिता ने अपनी बेटी के रिश्ते पर आपत्ति जताई थी। इस बात से नाराज़ होकर 12वीं में पढ़ने वाली बेटी ने प्रेमी के साथ हत्या की साज़िश रच डाली। 

तबरेज़ अहमद कौशांबी के सराय अकिल क्षेत्र का निवासी था और वहीं खेती करता था। पिछले कुछ दिनों से वह अपना मकान बनवा रहा था। मकान में काम चलने की वजह से वो अपने पड़ोसी कट्टटू के घर सोने जाता था। इसी क्रम में 28 दिसंबर 2020 को वह पड़ोसी के घर सो रहा था तभी देर रात लगभग 12 बजे वहाँ एक व्यक्ति पहुँचा। उसने तबरेज़ अहमद की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के दौरान शोर होने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हुआ, उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले से संबंधित लगभग सभी लोगों और परिजनों को सर्विलांस पर रखा। इसके अलावा एसओजी ने भी जाँच शुरू की, लगभग एक हफ्ते की जाँच के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि आरोपित रेहान मृतक की बेटी सोमैया से प्यार करता था। तबरेज़ को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई। तबरेज़ ने सोमैया का स्कूल जाना बंद करवा दिया। फिर भी दोनों का चोरी छुपे मिलना जारी था। वारदात की रात तबरेज़ को सोमैया की इस हरकत की भनक लगी तो उसने बेटी की पिटाई कर दी। सोमैया ने यह बात रेहान को बताई जिसके बाद दोनों ने हत्या की साज़िश रच डाली।   

28 दिसंबर की देर रात रेहान सोमैया के घर पहुँचा जहाँ उसे पता चला कि तबरेज़ पड़ोसी के घर में सोया है। रेहान कुल्हाड़ी लेकर वहाँ पहुँचा और तबरेज़ पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिसके बाद तबरेज़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद आरोपित रेहान अपने गाँव पुरखास भाग गया था।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिका से युद्ध की आड़ में ईरानी सरकार विरोधियों को निपटाने में लगी, सिर्फ जून में करीब 100 लोगों को दी फाँसी: कई के...

ईरान में अमेरिका के साथ युद्ध के आड़ में खामेनेई सत्ता अपने विरोधियों को निपटाने में लगी हुई है। सिर्फ जून 2026 में ही 100 लोगों को फाँसी की सजा दी गई है।

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।
- विज्ञापन -