Wednesday, May 14, 2025
Homeदेश-समाजहिन्दू लड़के से शादी के लिए बरेली की नाजिश बनीं निहारिका, अगस्त्य मुनि आश्रम...

हिन्दू लड़के से शादी के लिए बरेली की नाजिश बनीं निहारिका, अगस्त्य मुनि आश्रम में हुए फेरे: अब विवाह करवाने वाले महंत को सुरक्षा का खतरा

"मैं ऐसी कई कानूनी वैध शादियाँ अब तक करवा चुका हूँ। लेकिन इसमें मैं चरमपंथी तत्वों के निशाने पर आ गया हूँ। मेरी सुरक्षा को खतरा है।"

UP के बरेली जिले में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया है। नाज़िश नाम की मुस्लिम लड़की नीलेश नाम के हिन्दू लड़के से प्यार करती थी। अब दोनों ने शादी कर ली है। हालाँकि, इस रिश्ते से दोनों परिवार खुश नहीं थे इसलिए दोनों ने घर छोड़ कर अलग रहने का फैसला किया है। शादी के बाद नाजिश का नाम निहारिका हो गया है। यह शादी अगस्त मुनि आश्रम बरेली में 13 मई 2022 (शुक्रवार) को सम्पन्न हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलेश और नाजिश बचपन के साथी थी। दोनों ही बरेली के हाफिजगंज के रहने वाले थे। बड़े होने तक दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ने अपने घर शादी की इच्छा जताई तो दोनों परिवारों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। नाजिश के घर वालों ने उस पर पाबंदियाँ भी लगानी शुरू कर दीं।

इस बीच नाजिश अपने परिवार के साथ 10 मई 2022 को एक शादी समारोह में गई। वहीं से वो मौका पा कर नीलेश के साथ चली गई। इस घटना के बाद नाजिश के घर वालों ने नीलेश के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। कुछ समय बाद 13 मई को नीलेश और नाजिश अपने कागजातों के साथ बमनपुरी स्थित आर्य समाज के अगस्त्य मुनि आश्रम गए। वहाँ दोनों ने हिन्दू विधि-विधान से शादी करने की इच्छा जताई।

अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार ने दोनों के कागजात चेक किए। दोनों बालिग निकले। नाजिश ने उन्हें बताया कि वो हिन्दू धर्म में आस्था रखती है और उस पर किसी का कोई दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं है। उसने आगे का जीवन नीलेश के साथ बिताने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों की आश्रम में शादी हुई। इस शादी में हिन्दू संगठनों से जुड़े कई लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

नव दम्पति को आशीर्वाद देते हिन्दू संगठन और सामाजिक संगठन से जुड़े लोग

शादी करवाने वाले महंत ने बताया अपनी सुरक्षा को खतरा

ऑपइंडिया ने यह शादी करवाने वाले महंत के के शंखधर से भी बात की। उन्होने बताया, “मैं ऐसी कई कानूनी वैध शादियाँ अब तक करवा चुका हूँ। लेकिन इसमें मैं चरमपंथी तत्वों के निशाने पर आ गया हूँ। मेरी सुरक्षा को खतरा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ड्रोन-मिसाइल दाग-दागकर पस्त हो गया पाकिस्तान, पर भारत में इस बार नहीं दिखी युद्ध काल की वह आपाधापी: आर्मी ब्रैट का सैल्यूट स्वीकार करिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध काल के उस 'भय' को खत्म करने के लिए आर्मी ब्रैट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज रही सैल्यूट।
- विज्ञापन -