विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार: अब तक 3 गुंडे मारे जा चुके एनकाउंटर में

विकास दुबे कानपुर एनकाउंटर की जाँच के लिए SIT गठित

8 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या करने वाले कानपुर घटना के प्रमुख आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। जब उसे गिरफ्तार किया गया, उस समय वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर बाहर निकल ही रहा था।

https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1281079258014613504?ref_src=twsrc%5Etfw

गैंगस्टर विकास दुबे कई दिनों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है।

इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बउअन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।

गत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुँची थी। जहाँ विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया