Thursday, July 10, 2025
Homeदेश-समाजशिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान का WhatsApp स्टेटस: अहमदनगर के...

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान का WhatsApp स्टेटस: अहमदनगर के बाद अब कोल्हापुर में भड़की हिंसा, पुलिस ने की लाठीचार्ज

इससे पहले अहमदनगर में रविवार (4 जून 2023) को मुस्लिम समाज द्वारा एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में 4 लोग औरंगजेब का पोस्टर लेकर आगे-आगे चल रहे थे। इस जुलूस का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताई थी। इस मामले में 4 लोगों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज कर लिया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक के दिन कुछ मुस्लिमों द्वारा मोबाइल पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान के स्टेट्स लगाने के बाद शुरू हुए विवाद पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई है। हालात को सम्भालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हिन्दू संगठनों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है। विरोध में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कोल्हापुर बाजार को बंद करवा दिया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना मंगलवार (6 जून) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्रपति शिवजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस 6 जून 2020 (मंगलवार) को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर अपने व्हाट्सएप स्टेटस के तौर पर लगाए थे। इन पोस्टरों में टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीरें थीं। स्टेट्स लगाने वाले तीनों आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं।

इन पोस्टरों के वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने कार्रवाई की माँग उठाई। हिन्दू संगठनों ने इसे राष्ट्र पुरुषों का अपमान करने वाली पोस्ट करार दिया है। इसी तनाव के चलते अहमदनगर में हिंसा भड़की।

आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग को लेकर हिन्दू संगठनों ने मंगलवार (6 जून) को कोल्हापुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद करा दिए। इसको लेकर तनाव फैल गया। इस बीच पुलिस ने मोर्चा सम्भाला और लाठीचार्ज कर दिया। झड़प के दौरान पुलिस पर भी पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ की भी सूचना है।

महाराष्ट्र सरकार का गृह मंत्रालय प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहे तनाव पर अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कोल्हापुर में बवाल को फ़ौरन काबू करने के लिए कहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।

अहमदनगर में भी हुई थी हिंसा

उधर, टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीर को लेकर अहमदनगर में भी हिन्दू संगठनों ने मंगलवार (6 जून 2023) को एक रैली का आयोजन किया। आरोप है कि संगमनेर शहर से पाँच किलोमीटर दूर समनपुर गाँव में रैली पर पत्थरबाजी हुई। इस पथराव में 2 लोग घायल हुए थे और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुँचा था। पुलिस इस विवाद में भी केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि अहमदनगर में रविवार (4 जून 2023) को मुस्लिम समाज द्वारा एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में 4 लोग औरंगजेब का पोस्टर लेकर आगे-आगे चल रहे थे। इस जुलूस का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताई थी। इस मामले में 4 लोगों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

BRICS में घुसने का तुर्की का सपना भारत-चीन ने तोड़ा, ‘खलीफा’ बनने के सपने हुए चूर: पाकिस्तान से गलबहियाँ-उइगर का समर्थन बना कारण

भारत और चीन के विरोध के चलते तुर्की को BRICS में जगह नहीं मिली। इसके पीछे कश्मीर, उइगर और पाकिस्तान से जुड़े विवाद प्रमुख कारण हैं।

किशनगंज में 1 महीने में आते थे 25 हजार आवेदन, अब 1 सप्ताह में ही आए 1.27 लाख: क्या घुसपैठियों को बचाने के लिए...

बिहार में जबसे वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन चालू हुआ है तब से किशनगंज में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की संख्या 5-6 गुना बढ़ गई है।
- विज्ञापन -