Homeदेश-समाज7 साल के बॉयफ्रेंड साबिर को पाने के लिए पति की हत्या, अवैध संबंध...

7 साल के बॉयफ्रेंड साबिर को पाने के लिए पति की हत्या, अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद

आरोपित बिकलिस घरेलू सहायिका का काम करती है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड साबिर एक सैलून में काम करता है। दिलशाद की पत्नी बिलकिस का साबिर के साथ 7 साल से अवैध संबंध था।

क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस द्वारा एक ऐसी घटना को सुलझाया गया है, जिसमें पत्नी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवाई। पुलिस ने इस मामले में मृतक दिलशाद की पत्नी बिलकिस और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के अवैध संबंध थे, जिसका दिलशाद विरोध करता था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गत दिसंबर 29, 2019 को सुंदर नगरी निवासी महिला बिलकिस ने थाने में अपने पति मोहम्मद दिलशाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच दिलशाद की तलाश में जुटी थी। इसी जाँच में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि मोहम्मद दिलशाद की हत्या उसकी पत्नी बिलकिस ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई है। आरोपित बिकलिस घरेलू सहायिका का काम करती है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड साबिर एक सैलून में काम करता है।

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए ACP मनोज पंत के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आशीष कुमार दुबे, राजीव कक्कड़, SI पंकज, विनीत कुमार, अजीत सिंह, ASI अजय कुमार, कॉन्स्टेबल ललित आदि की टीम गठित की गई। जनवरी 09, 2020 को पंचकुइयाँ रोड निवासी साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया और फिर मृतक दिलशाद की पत्नी बिलकिस को भी दबोच लिया गया। आरोपित साबिर ने पुलिस को बताया कि उसके दिलशाद की पत्नी बिलकिस से सात वर्ष से संबंध थे।

मृतक दिलशाद भी पहले परिवार के साथ पंचकुइयाँ इलाके में रहते थे। वहीं, पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी के बाद वह बाद में सुंदर नगर इलाके में रहने लगे थे, लेकिन फिर भी साबिर लगातार बिलकिस से मिलता रहता था। दिलशाद इसका लगातार विरोध करता था।

पकड़े जाने के बाद आरोपितों ने बताया कि बॉयफ्रेंड साबिर से संबंध रखने के कारण दिलशाद अपनी पत्नी बिलकिस से मार-पीट भी करते थे। जिस कारण बिलकिस और साबिर ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई। साबिर पर आरोप है कि उसने बिलकिस के पति दिलशाद को रास्ते से हटाने के लिए रोहित नामक कॉंट्रैक्ट किलर को एक लाख रूपए की सुपारी दी थी।

सुपारी किलर के साथ मिलकर दिलशाद को मारने के लिए बनाया प्लान

साबिर ने रोहित के साथ मिलकर दिसंबर 27, 2019 को शादी पंडाल में पान की दुकान लगाने के बहाने से दिलशाद को द्वारका इलाके में बुलाया। रास्ते में साबिर और रोहित ने तार से दिलशाद का गला घोट कर हत्या कर दी। साबिर और बिलकिस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार आरोपित रोहित की तलाश कर रही है।

बुलंदशहर में कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी, बिलाल और साजेब गिरफ्तार: सांप्रदायिक तनाव

जय श्री राम बोलने और गोहत्या से रोकने पर सैनिक को मुस्लिम युवकों ने पीटा, नफीस गिरफ्तार

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -