Homeदेश-समाजपहलवान सागर धनखड़ की हत्या से पहले सुशील कुमार ने कुत्तों पर की थी...

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या से पहले सुशील कुमार ने कुत्तों पर की थी फायरिंग, कहा था- इस एरिया का गुंडा मैं हूँ…

"जैसे हम आए कुछ कुत्ते सुशील को देख भौंकने लगे। सुशील उस वक्‍त बेहद गुस्‍से में था, उसने कुत्‍तों पर गोलियाँ चला दी।"

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है। इसमें कहा गया है कि सुशील कुमार जब छत्रसाल स्टेडियम पहुँचे तो कुछ कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद सुशील कुमार ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एथलीटों को बंदूक की नोंक पर धमकाया और उन्हें स्टेडियम छोड़कर जाने को कहा।

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुशील के खिलाफ जो सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, वह सुशील के बॉडीगार्ड अनिल धीमान और अन्‍य आरोपितों के बयानों के आधार पर बनाई गई है। यह घटना 05 मई 2021 की है। धीमान ने पुलिस को दिए स्‍टेटमेंट में बताया कि वह 2019 से सुशील कुमार के साथ काम कर रहा था। वह सुशील के प्राइवेट और ऑफिशियल दोनों काम देखता था। धीमान ने बताया कि 4-5 मई 2021 की दरम्‍यानी रात को वह भी सुशील के साथ था। उस दिन सुशील ने कई लोगों को बास्‍केटबॉल ग्राउंड पर यह कहते हुए बुलाया था कि उसे ‘कुछ लोगों को सबक सिखाना है’।

दिल्‍ली पुलिस की चार्जशीट में जूनियर रेसलर सागर धनखड़ की हत्‍या मामले में सुशील के साथ राहुल को भी आरोपित बनाया गया है। राहुल ने स्‍टेटमेंट में बताया है, “सुशील और मेरे साथ एक और साथी था। हम लोग जब स्‍टेडियम पहुँचे तो देखा कि वहाँ कुछ कोच और पहलवान मौजूद हैं। जैसे हम आए कुछ कुत्ते सुशील को देख भौंकने लगे। सुशील उस वक्‍त बेहद गुस्‍से में था, उसने कुत्‍तों पर गोलियाँ चला दी। इसके बाद सुशील ने पहलवानों को वहाँ से निकलने के लिए बोला तो विकास नाम के एक रेसलर ने उससे पूछा- पहलवान जी क्‍या हुआ? इसके बाद सुशील ने विकास पर हमला किया और उसका फोन छीनकर उसके पीछा भागा।”

विकास को भगाने के बाद सुशील बोला, “मैं कहाँ जाता हूँ, किससे मिलता हूँ, क्‍या खाता हूँ… ये सागर और सोनू महल लीक करते हैं।” विकास के अलावा दो और पहलवानों को सुशील इसी तरह से भगा चुका था। इसके बाद सुशील ने वहाँ मौजूद एक चौथे पहलवान से उसका फोन माँगा, जब उसने फोन देने से इनकार किया तो सुशील ने अपनी पिस्‍टल से उसके माथे पर मारा।

धीमान ने अपने बयान में कहा है कि उसी रात को वह, सुशील और अन्‍य साथी शलीमार बाग गए और उन्होंने 11.30 बजे के करीब अमित, रविंदर (सागर के साथ इनको भी पीटा गया था) को उठाया और उन्‍हें छत्रसाल स्‍टेडियम लेकर आ गए। धीमान ने बताया कि इन दोनों को सुशील के कहने पर ही पीटा गया था। स्‍टेडियम में उन्होंने उन्‍हें बहुत बुरी तरह पीटा, इसके बाद वो मॉडल टाउन वाले फ्लैट पर गए और सागर, जय भगवान के साथ सोनू को उठाकर स्‍टेडियम लेकर आए।

चार्जशीट के मुताबिक, सुशील ने कहा था, “इसे बेरहमी से पीटो। इसे जिंदा नहीं छोड़ना है।” चार्जशीट में प्रवीण को भी आरोपित बनाया गया है। हत्‍या समेत अन्‍य जघन्‍य अपराधों में शामिल रहे प्रवीण ने बताया, सुशील कह रहा था, ”इस एरिया का गुंडा मैं हूँ, तू कैसे मेरे फ्लैट पर कब्‍जा कर सकता है।” सुशील उन्‍हें लाठी से मारते हुए ये बात बोल रहा था।

धीमान ने बताया, “हमने उन्‍हें लाठी, डंडे, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। हम सागर और जयभगवान को मारना चाहते थे, क्‍योंकि सुशील ने हमसे ऐसा ही करने को कहा था। सुशील को डर था कि सागर और जयभगवान उसके खिलाफ काम कर रहे हैं, वे सुशील के बारे में जानकारी जुटा रहे थे, क्‍योंकि वह सुशील के लिए खतरा पैदा कर रहे थे, इसलिए वह उन्‍हें मारना चाहता था।”

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपित बनाया गया था। इससे पहले पहलवान और भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -