HomeराजनीतिArticle 370 के समर्थन में 370 डॉक्टरों ने थामा BJP का दामन, जीतू वघानी...

Article 370 के समर्थन में 370 डॉक्टरों ने थामा BJP का दामन, जीतू वघानी ने दिलाई सदस्यता

गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष वघानी ने कहा कि 370 डॉक्टरों ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के सरकार के फैसले के समर्थन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए जाने के फैसले के समर्थन में रविवार (सितंबर 8, 2019) को गुजरात में 370 डॉक्टरों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अखिल भारतीय रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन (एआईआरए) के अध्यक्ष डॉ. हेमंत पटेल, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. कल्पेश शाह समेत अन्य डॉक्टरों ने गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक समारोह में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

जीतू वघानी ने कहा कि 370 डॉक्टरों ने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के सरकार के फैसले के समर्थन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में डॉक्टरों के शामिल होने की जानकारी देते हुए बताया गया है कि इन डॉक्टरों ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने एक वीडियो संदेश के जरिए इन डॉक्टरों को बधाई दी।

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करते हुए राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश के गठन का ऐलान किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -