HomeराजनीतिAAP की 'नौटंकी' चालू: कल तक जिस कॉन्ग्रेस का माँगते थे साथ, अब उसके...

AAP की ‘नौटंकी’ चालू: कल तक जिस कॉन्ग्रेस का माँगते थे साथ, अब उसके ख़िलाफ़ कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

'आप' का आरोप है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कॉन्ग्रेस उसका साथ नहीं दे रही है। अपनी इसी शिकायत को लेकर आम आदमी पार्टी इससे पहले बीजेपी मुख्यालय को भी घेर चुकी है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी ने सोमवार (मार्च, 11 2019) को दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग को केंद्र में रखते हुए कॉन्ग्रेस मुख्यालय पर जमकर विरोध किया है।

‘आप’ का आरोप है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कॉन्ग्रेस उसका साथ नहीं दे रही है। अपनी इसी शिकायत को लेकर आम आदमी पार्टी इससे पहले बीजेपी मुख्यालय को भी घेर चुकी है।

पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अब याचना नहीं, रण होगा। जिस पार्टी से कुछ दिन पहले तक केजरीवाल गठबंधन करने के लिए बेताब हुए जा रहे थे, उसी कॉन्ग्रेस को लेकर आप ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मामले में कॉन्ग्रेस ने दिल्ली वासियों की पीठ पर छूरा घोंपा है।

इस विरोध प्रदर्शन में ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली के संयोजक गोपाल रॉय ने दिल्ली भाजपा और दिल्ली कॉन्ग्रेस के अध्यक्षों को पूर्ण राज्य मामले पर पत्र लिखकर पक्ष रखने की अपील की थी, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

‘आप’ का दावा है कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाता है तो दिल्ली के विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही केजरीवाल ने हाल ही में यह भी कहा था कि यदि दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगा तो 10 साल के अंदर दिल्ली के हर एक परिवार को मकान बनाकर देंगे।

यहाँ बता दें कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केजरीवाल ने 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया था, लेकिन भारत-पाक के बीच बढ़ते तनावों का हवाला देते हुए, उन्होंने इसे टालने का निर्णय ले लिया था। हालाँकि जिसके बाद भूख हड़ताल कब होगी इसकी कोई खबर नहीं है लेकिन सीट के बंटवारे से गुस्साए ‘आप’ के कार्यकर्ताओं के विरोध की खबरें जरूर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -